16 साल के बच्चे के प्यार में पगलाई महिला टीचर, किया जबरन रेप, है शादीशुदा और 2 बच्चों की मां!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता सम्मान और गरिमा का होता है और अगर दोनों में से कोई भी एक पक्ष उस गरिमा का उल्लंघन कर दे तो इस रिश्ते का अपमान हो जाता है. ऐसा ही अमेरिका में एक स्कूल में हुआ है जहां की टीचर ने छात्र को प्रताड़ित कर इस संबंध को गंदा कर दिया है. एक महिला टीचर पर आरोप लगा है कि उसने 16 साल के लड़के का जबरन रेप (teacher rape student) किया है. टीचर खुद शादीशुदा भी है. अब ये मामला काफी चर्चा में है.

डेली मेल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार 38 साल की ट्रेसी वैंडरहल्स्ट (Tracy Vanderhulst) यूकेपा हाई स्कूल में पढ़ाया करती थी. पर बीते गुरुवार को उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और सैन बर्नाडीनो काउंटी डिटेंशन सेंटर में कैद कर दिया. वो इसलिए क्योंकि ट्रेसी ने स्कूल के एक 16 साल के लड़के (teacher physical relation with student) का रेप किया है. ट्रेसी खुद दो बच्चों की मां है. ट्रेसी के बेल की रकम 24 लाख रुपये तय की गई है.

मिल चुका है ‘टीचर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार
आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्रेसी को अपने स्कूल में साल 2017 के लिए, टीचर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी मिला था. साल 2007 में जस्टिन नाम के व्यक्ति से उनकी शादी हुई थी. जब उन्हें पुरस्कार मिला था, तब सब ने उनकी खूब तारीफ की थी, ऐसे में उनके द्वारा किए गए इस कृत को लोग हैरानी से देख रहे हैं. ट्रेसी का एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया था जिसमें वो बच्चों को मैथ्स ऑनर्स का कोर्स पढ़ाती नजर आ रही हैं. स्कूल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्कूल के बच्चों की सुरक्षा उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है, इसलिए वो इन आरोपों को गंभीरता से ले रहे हैं.

10 सालों में तीसरी बार सामने आया ऐसा मामला
पिछले 10 सालों में ये तीसरी बार है जब एक महिला टीचर का, किसी छात्र के साथ अफेयर पता चला है. चूंकि सभी छात्र नाबालिग हैं, ऐसे में इसे रेप की श्रेणी में ही रखा जा रहा है. पुलिस का ये मानना है कि महिला टीचर ने और भी कुछ छात्रों को अपना शिकार बनाया होगा, ऐसे में मामले की गंभीरता से जांच चल रही है. साल 2015 में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें महिला टीचर ने उसी छात्र का रेप किया था, जिसका अफेयर उसकी बेटी से था.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें