रांची: घर छोड़ने के बहाने नाबालिग बच्ची को मुस्लिम ऑटो ड्राइवर ने किया अगवा, दुष्कर्म की आशंका, पुलिस ने बरामद किया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची. रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग बच्ची का अपहरण ऑटो ड्राइवर ने कर लिया. आरिफ नाम के ऑटो ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया है. हालांकि, आरोपी अभी पुलिस के गिरफ्त से दूर है.

परिजनों का कहना है कि बच्ची कचरा चूनने गई थी उसी दौरान एक ऑटो चालक आरिफ, जो बच्ची को पहचानता था उसे उसके गंतव्य तक पहुंचाने की बात कहकर अपने साथ बैठा लिया. लेकिन, बच्ची को जबरन वो जंगल मे ले जाता है जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जाता है. मामले को लेकर परिजन इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं.

मामले को लेकर स्थानीय समाज सेवक और पूर्व पार्षद आनंद मूर्ति सिंह का कहना है कि बच्ची के साथ जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. उन्होंने बताया कि मुस्लिम युवकों के द्वारा वर्तमान में इस तरह की घटनाएं की जा रही है, गरीब और नाबालिग बच्चियों को ये अपना शिकार बना रहे हैं.

आपके शहर से (रांची)

हालांकि, ज्यादातर मामले अबतक पुलिस के संज्ञान मे भी नहीं आए हैं, क्योंकि लोकलाज और गरीबी के डर से लोग थाने की चौखट तक नहीं पहुंच पाते हैं. लेकिन, इस तरह के मामलों मे पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं, हो मामला सामने आया है उसपर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि जो भी इस तरह के तत्व है उनपर नकेल कसी जा सके.

बहरहाल, मामले मे पुलिस जांच कर रही है और बच्ची के मेडिकल कराया गया है. इसके साथ ही बच्ची का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है. वहीं, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की वारदात की जानकारी स्पष्ट होने की बात भी कही है.

Tags: Jharkhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें