
नई दिल्ली: फिल्मी सितारों की तरह उनके हमशक्लों की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग होती है. वे अपनी लोकप्रियता का भरपूर फायदा भी उठाते हैं. आपने शायद अब तक कई सितारों के हमशक्ल देखे होंगे, पर क्या आप बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी (Hema Malini) की हमशक्ल से मिले हैं? चारुल उप्पल नाम की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे हेमा मालिनी की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं.
हेमा मालिनी के पति और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी शायद पहली नजर में दोनों के बीच फर्क न कर पाएं, पर इसमें उनका दोष नहीं होगा. दरअसल, लड़की दिखने में हूबहू हेमा मालिनी जैसी है. वायरल वीडियो में उनकी सूरत ही नहीं, उनके हावभाव भी हेमा मालिनी से काफी मिल रहे हैं.
चारुल उप्पल पुराने स्टाइल में ज्वैलरी और साड़ी पहनकर अपनी अदाएं दिखा रही हैं. एक फैन कहता है, ‘आप हेमा मालिनी हैं.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘वाह हेमा जी वाह.’ तीसरा यूजर कहता है, ‘अचानक देखा तो लगा कि आप हेमा मालिनी हैं.’
.
Tags: Dharmendra, Hema malini
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 19:13 IST









