IPL Final: जो कभी ना हुआ वो धोनी-रोहित ने कर दिखाया, यूं तोड़ा LSG-GT का गुरूर, पकड़ी फिर चैंपियन बनने की राह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और बात जब आईपीएल की होती है तो इस टूर्नामेंट में किसी भी खिलाड़ी या टीम को प्रिडिक्‍ट कर पाना संभव नहीं है. आईपीएल 2023 के प्‍लेऑफ में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. जो अबतक नहीं हुआ वो इस बार आईपीएल के दौरान देखने को मिला. गुजरात को सीएसके से पहली बार हार मिली और मुंबई इडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया.

इसके साथ ही अब टूर्नामेंट में चार की जगह खिताब जीतने की रेस में केवल तीन ही टीमें बची हैं. महेंद्र सिंह धोनी की टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है. एलिमिनेटर मैच में लखनऊ को हराकर मुंबई इंडियंस ने उन्‍हें टूर्नामेंट से नॉकआउट कर दिया है. अब क्‍वालीफायर-2 के माध्‍यम से मुंबई और गुजरात के बीच दूसरी फाइनल टीम बनने के लिए जंग होगी.

सीएसके पर गुजरात पड़ा है भारी

आईपीएल 2022 से पहले टूर्नामेंट में दो नई टीमें जोड़ी गई. लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस का आगाज हुआ. हार्दिक को पहली बार कप्‍तानी मिली तो वहीं, पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान केएल राहुल ने लखनऊ का नेतृत्‍व किया. दो साल में धोनी की सीएसके कभी जीटी को मात नहीं दे पाई. सभी  तीन मैचों पर जीटी को जीत मिली. ऐसे में इस बार जब क्‍वालीफायर-1 में फिर दोनों टीमें आमने-सामने आई तो यह तय माना जा रहा था कि हार्दिक की टीम ही फाइनल में जगह बनाएगी लेकिन सीएसके ने उन्‍हें पटखनी दे दी.

लखनऊ भी मुंबई से पहली बार हारी

आईपीएल 2023 एलिमिनेटर से पहले लखनऊ और मुंबई का सामना कुल तीन बार हुआ था. हर बार रोहित शर्मा एंड कंपनी को शिकस्‍त मिली. ऐसे में इस बार भी हिटमैन की टीम की हार का ख्‍वाब पाले लखनऊ वाले बैठे थे. इस बार भी ऐसा हुआ नहीं. चौथी बार दोनों टीमें आमने-सामने आई तो मुंबई इंडियंस ने 81 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया.

Tags: Chennai super kings, Gujarat Titans, IPL 2023, Lucknow Super Giants, Mumbai indians

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें