रोहतक. अगर मेहनत और शिद्दत से कोई भी काम किया जाए तो दुनिया की कोई ताकत सफलता को आने से नहीं रोक सकती. संघर्ष बेशक लंबा हो सकता है, लेकिन एक दिन कामयाबी जरूर मिलती है और ऐसा ही हुआ है हरियाणा के एक युवा के साथ जिसने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है. रोहतक के बहुअकबरपुर गांव के रहने वाले राहुल बल्हारा पिछले 5 साल से लगातार यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे. राहुल बल्हारा को कई बार असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. इसी इच्छाशक्ति का नतीजा रहा कि इस बार उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की.
राहुल ने 496 वीं रैंक हासिल की. राहुल के पिता विजय बल्हारा की कहानी बड़ी प्रेरणा दायक है. वो महज डेढ़ एकड़ जमीन के किसान हैं. उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए मजदूरी भी की और आज जब बेटे ने यह मुकाम हासिल किया तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा. विजय बल्हारा के घर लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं. हालांकि राहुल अभी दिल्ली में ही हैं और शनिवार को अपने गांव में आएंगे. इसको लेकर परिवार के लोग तैयारियां कर रहे हैं.
राहुल की मां और पिता ने बताया कि उन्हें उम्मीद जरूर थी कि एक दिन उनका बेटा अपने लक्ष्य को हासिल करेगा लेकिन डर भी लगता था, क्योंकि पिछले चार-पांच साल से लगातार बस थोड़ी-सी कसर रह जाती थी. इस बार राहुल ने पहले ही बता दिया था कि उसका सलेक्शन पक्का होगा और इसको लेकर थोड़ा सा हौंसला जरूर था. राहुल की मां बताती हैं कि वह बचपन में पढ़ाई करके खुश नहीं थे और जब उनको स्कूल छोड़ कर आते तो तो वह रोते हुए स्कूल जाता था लेकिन बाद में वह इतना होशियार निकला, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी.
आपके शहर से (रोहतक)

UPSC Result 2022: किसी ने झेली आर्थिक तंगी, किसी ने छोटे शहर में तैयारी, कोई हिंदी मीडियम से पढ़ा, किसी ने पहली बार में क्रैक किया एग्जाम

UPSC Result 2022: पहले किया बीटेक, PCS पास कर बने SDM, अब UPSC में हो गया सेलेक्शन

UPSC Result 2022: कमजोर आर्थिक स्थिति और पिता की मौत भी नहीं तोड़ पाई हौसला, तुषार कुमार ने हासिल की 44वीं रैंक

ठरू बना प्रदेश का पहला डिजिटल गांव, मुफ्त में प्रदान की जा रही है वाईफाई की सुविधा

UPSC Result: 474वीं रैंक से खुश नहीं थी मुस्कान…फिर क्रैक किया एग्जाम, इस बार बनी IAS

Nuh News : लड़कियों के स्कूल व कॉलेजों के बाहर खड़े मनचलों की अब खैर नहीं, एसपी ने दिया पुलिस को सख्त निर्देश

UPSC Result: मनस्वी ने धोनी से सीखा…उम्मीद न छोड़ना, 5वें अटेम्प्ट में हासिल की 101वीं रैंक

प्रेमी के लिये की बगावत तो बेटी का कत्ल, आधी रात को जलाई लाश, पुलिस ने चिता बुझाकर जुटाये सबूत

UPSC Result 2023: फरीदाबाद की महिमा कसाना बनी IAS ऑफिसर, यूपीएससी में हासिल की 141वीं रैंक

UPSC Result: लेफ्टिनेंट का पद छोड़…IAS के लिए की मेहनत, सुनील ने हासिल की 77वीं रैंक
राहुल के पिता कहते हैं कि बेटे ने सारे सपने पूरे कर दिए. अब वो पूरी तरह से निश्चिंत है. पूरे गांव का नाम रौशन किया है और जब वह शनिवार को घर वापस आएगा तो सब मिलकर खुशी मनाएंगे.
.
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 23:46 IST








