अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. पश्चिमी विक्षोभ बुधवार से सक्रिय हो गया है. इसका बड़ा असर गुरुवार को पूरे उत्तर प्रदेश पर देखने के लिए मिलेगा. लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से जारी की गई चेतावनी के मुताबिक 25 मई को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है . साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है.
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 25 मई को लगभग उत्तर प्रदेश के सभी स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है . उन्होंने बताया कि इसके साथ ही आंधी तूफान चलने की भी आशंका हैं. इसके अलावा 25 मई को ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है . कुछ जिलों में इस दौरान भारी बारिश होगी.
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बागपत, बिजनौर एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और सहारनपुर के साथ ही शामली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
आपके शहर से (लखनऊ)

Doston Ki Chai: लखनऊ की ‘दोस्तों की चाय’, जहां बिछड़े दोस्त मिल जाते हैं तो… कई फ्लेवर की चाय ने जीता दिल

UPSC Result 2022 : मुंबई की झोपड़पट्टी में रहने वाले मोहम्मद हुसैन बनेंगे अफसर, पास की UPSC परीक्षा

लखनऊ में चाय की दुकानों के अजब-गजब नाम, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे

UPSC Result: IAS पत्नी बनी प्रेरणा…अनुभव ने हासिल की 34वीं रैंक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

UP की महिला से बिहार के थाने में रेप, 8 दिन तक बलात्कार करते रहा थानेदार-मुखिया, पति को खोजने आई थी पीड़िता

UPSC Result 2022: यूपीएससी रिजल्ट में बिहार सब पर भारी, टॉप 10 में 2 बेटियां, 100 में 10 बिहारी

शादी के 13 दिन बाद दूल्हे को अपने साथ ले गई मौत, हाथों की मेहंदी देख रोए जा रही दुल्हन, दर्दनाक है कहानी

UPSC Result 2022: छठवीं बार में पास हुईं श्रुति, 2nd टाइम में भावना को मिली सफलता, Toppers की कहानियां

UPSC Result 2022: यूपीएससी में रहा बेटियों का दबदबा, 933 में से 320 लड़कियां, जानें पूरी डिटेल

UPSC Result 2022 : हेड कांस्टेबल ने आठवें प्रयास में पास की UPSC परीक्षा, आखिरी अटेम्प्ट देने को हैं तैयार

Board Result 2023 : देश के 10 राज्यों के रिजल्ट में इस बार दो बेटियों ने बनाया रिकॉर्ड, पाए 500 में से 500 अंक
तापमान में हो सकती है गिरावट
पिछले एक महीने से भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को मौसम में हुए इस बदलाव से गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी. लखनऊ मौसम केंद्र की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी.
लोगों को घरों में रहने की सलाह
लखनऊ मौसम केंद्र ने मौसम में हो रहे इस बड़े बदलाव को लेकर एक अलर्ट जारी किया है. जिसमें लोगों को घर के अंदर रहने, खिड़कियां दरवाजा बंद रखने और यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही इस दौरान पेड़ों के नीचे या टीन शेड या किसी भी लोहे के नीचे खड़े न होने की भी सलाह दी गई है.जल स्त्रोतों और निकायों से तुरंत बाहर निकलने के लिए भी कहा गया है. जारी चेतावनी में यह भी कहा गया है कि पशुओं को पेड़ के नीचे न बांधें. ओलावृष्टि के वक्त सुरक्षित स्थान पर रहें. किसानों के लिए भी मौसम विभाग ने सलाह दी है कि कृषि मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें. बागवानी और सब्जी की फसलों में को भी बचाएं.
.
Tags: Lucknow news, Uttar Pradesh News Hindi
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 22:49 IST








