रांची. झारखंड में न्याय व्यवस्था की एक अमिट लिखावट के तौर पर 24 मई 2023 की तारीख दर्ज हो गई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 165 एकड़ में फैले झारखंड हाईकोर्ट के नये और भव्य भवन का रिमोट दबाकर उद्घाटन किया. इस मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड़, झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई गणमान्य हस्तियां इसके गवाह बने.
उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि देश की सभी अदालतों में लंबित केसों की एक बड़ी संख्या है, जिसका जल्द से जल्द निपटारा बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि कई मामलों में फैसला तो आ जाता है लेकिन उस केस में व्यक्ति को न्याय नहीं मिल पाता. राष्ट्रपति ने कहा कि उनके पास बहुत सारे लोगों के पत्र इस मामले को लेकर आते हैं, जिसे वह चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को भेजेंगी.
इस पूरे समारोह में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ.डीवाई चंद्रचूड़ के संबोधन ने सभी लोगों के साथ साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी दिल जीत लिया. दरअसल चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने अपना पूरा संबोधन हिंदी में दिया. राष्ट्रपति ने कहा कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के हिंदी में दिए गए भाषण से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने देश में लंबित मामलों (केस) पर चिंता जाहिर करने के साथ-साथ इस बात पर ज्यादा जोर दिया कि देश भर की जिला अदालतों को सक्षम और सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें समानता का अधिकार दिलाना बेहद जरूरी है.
आपके शहर से (रांची)

JAC 12th Result: देवघर का ऋतू राज साइंस में 92% अंक के साथ बना जिला टॉपर, IAS बनने की ख्वाहिश

झारखंड में बिजली बिल के ब्याज को माफ कराने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये काम

JAC 10th Result: धनबाद के शुभम का डंका, 97% के साथ बना जिला टॉपर, मां ने गीत गाकर बयां की खुशी, देखें Video

Deoghar news: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा, पुजारियों ने शंखनाद से किया स्वागत

UPSC Result 2022: पहले किया बीटेक, PCS पास कर बने SDM, अब UPSC में हो गया सेलेक्शन

UPSC Success Story: यूपीएससी में दिखा बिहार के मनीष का दम, जॉब करते हुए बिना कोचिंग हासिल की 114वीं रैंक

पति से हुआ झगड़ा तो पत्नी ने बीच सड़क स्कूटी में लगा दी आग, बोली- जिंदगी में ही आग लग गई तो इसका क्या

JAC 12th Result : 94.8% अंक लाकर धनबाद की प्रियंका ने साइंस स्ट्रीम में किया टॉप, डॉक्टर बनने का है सपना

खाना मिलने में हुई देर तो पति के सिर सवार हुआ खून, पहले पत्नी को पीटा फिर की इकलौते बेटे की हत्या

JAC 12th Result: बकरी चरवाहे के बेटे ने लहराया परचम, इंटर में हासिल की 7वीं रैंक
उन्होंने कहा कि देश के सामान्य नागरिकों को अदालतों के जरिए न्याय दिलाना आज की जरूरत है. अपने संबोधन के आखिरी में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने कहा कि आपके चरण स्पर्श के रूप में वह लोगों का धन्यवाद स्वीकार कर रहे हैं. इस मौके पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में मजबूती से लोकतंत्र मजबूत होता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में आदिवासी समाज के लोगों की काफी कमी है. उन्होंने कहा कि झारखंड में न्यायिक व्यवस्था में आदिवासी समाज को आरक्षण देने की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सब ऑर्डिनेट जस्टिस में झारखंड ने देश भर में सबसे बेहतर काम किया है.
समारोह के दौरान झारखंड हाईकोर्ट के वर्चुअल टूर का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन की खूबियों और खासियत को बताया गया. जाहिर है कि गर्मी छुट्टियों के बाद जब झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन में कामकाज शुरू होगा तब 24 मई की तारीख लोगों के जेहन में ताजा रहेगी.
.
Tags: Jharkhand High Court, Jharkhand news, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 21:30 IST








