करोड़ों फीस चार्ज करता है फोटो में नजर आ रहा ये क्यूट बच्चा, सपनों की रानी को बनाया हमसफर, पहचाना क्या?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर सेलेब्स की बचपन की फोटोज का वायरल होना अब कोई नयी बात नहीं हैं. लेकिन आज भी फैंस इस तरह की फोटो देखते ही सोशल मीडिया पर कमेंट की भरमार कर देते हैं. इस फोटो को पहचाने के लिए फैंस अपने फेवरेट स्टार पर खूब अंदाजा भी लगाते हैं. अब एक ऐसे स्टार की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे पहचानना वाकई कोई आसान बात नहीं है. लेकिन क्या आप इस तस्वीर में नजर आ रहे शैतान बच्चे को पहचान पा रहे हैं.

फोटो में नजर आ रहे इस बच्चे की खास बात तो ये है इस बच्चे ने अपने दम पर अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है. बीते कुछ समय से इस बच्चे की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. लेकिन एक वक्त वो भी था जब इस बच्चे की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इसकी फिल्में करोड़ों का बिजनेस करती थीं. लेकिन फिलहाल इस बच्चे के सितारे गर्दिश में हैं. बच्चा आज बॉलीवुड का सुपरस्टार है और अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम हंक रणवीर सिंह की, जो आज अपने जबरदस्त अंदाज से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं.

गांव में प्रचलित मान्यताओं पर बनी 5 फिल्में, रहस्य रोमांस का संगम, बॉक्स ऑफिस पर छाप डाले 1000 करोड़

यूं शुरू हुई थी प्रेम कहानी
रणवीर सिंह और उनकी बेस्ट हॉफ यानी दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के जाने माने कपल हैं. दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म रामलीला करते-करते बढ़ने लगी थीं. रणवीर को दीपिका से प्यार हुआ और दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का अंजाम दिया. रणवीर सिंह बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने अतरंगी और फैशनेबल ड्रेसिंग स्टाइल के लिए भी पहचाने जाते हैं. बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में रणवीर सिंह ने अपने किरदार से लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे. आज भी वह अपने बिंदास अंदाज, एक्टिंग और एनर्जी के चलते फैंस के दिल में अलग जगह बनाए हुए हैं.

ranveer singh

रणवीर सिंह के बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

अपकमिंग प्रोजेक्ट
बीते कुछ समय से रणवीर सिंह की फिल्में कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. ऐसे में उनकी आने वाली फिल्में उनकी किस्मत चमका सकती हैं. बात अगर एक्टर के आने वाले प्रोजेक्ट्स की करें तो उनकी इस साल आने वाली फिल्म में सबसे पहला नाम है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का. इसमें उनके साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं. इसके अलावा बैजू बावरा में भी वह नजर आएंगे. साथ ही डॉन 3 जैसी बड़ी फिल्म भी रणवीर सिंह को मिल गई है. इसके अलावा रणवीर सिंह रोहित शेट्टी कैंप की फिल्म गोलमाल 5 में भी नजर आएंगे.

Tags: Deepika padukone, Entertainment news., Ranveer Singh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें