2000 Rupee Notes : गुलाबी नोट खपाने की लोगों में दिखी बेताबी, जानिए कहां हो रहा है इस्तेमाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. दो हज़ार के नोट को लेकर आरबीआई की गाइडलाइन के बाद लोग अपने-अपने घरों में रखे गुलाबी नोट को अब बाहर निकालने लगे हैं. लेकिन लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या तो ये है की वो लोग नोट को खपत करें तो करें कैसे, क्योंकि छोटे दुकानदार गुलाबी नोट लेने से परहेज कर रहे हैं और बैंक में पैसा जमा करने के लिए बैंक कर्मी लोगों से आधार और पैन कार्ड मांग कर रहे है . जिसकी वजह से आम लोग गुलाबी नोट को उ बैंक में न जमाकर कही अन्य जगहों पर इस्तेमाल कर ले रहे हैं.

दो हजार रुपए के नोट बदलने के लिए बैंकों में भले ही 30 सितंबर तक का समय हो, लेकिन लोगों में इसे जल्द भुनाने की बेचैनी देखी जा रही है. इसके लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे भी अपना रहे हैं. 2000 के नोट को लोग बैंक में न जमा करके पेट्रोल पंपों और ज्वैलरी शॉप की दुकानों पर खपा रहे हैं. लोग 100-200 रुपए के तेल के बदले पंपकर्मियो को 2 हज़ार की नोट थमा रहे हैं, कुछ पेट्रोल पंप ले  रहे हैं तो कुछ 100-200 के तेल पर दो हज़ार की नोट लेने के लिए मना भी कर दे रहे हैं.

2000 के नोट से छुटकारा पाने की बेचैनी
मालवीय रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सेल्समैन रमेश कुमार ने बताया कि ग्राहक 100-200 का ईंधन लेने के बाद भी दो हज़ार का नोट दे रहे हैं. हालांकि हम लोग सभी के दो हजार के नोट ले रहे हैं. शहर के प्रमुख स्वर्ण व्यापारी राम कुमार ने बताया कि जब से दो हज़ार के नोट को लेकर आरबीआई की गाइडलाइन आया है तबसे लोग सोने की चैन, अंगुठी, ब्रेशलेट, चूड़ी आदि लेने के लिए ज्यादातर दो हजार के नोट ही दे रहे हैं.

नोट बदलने के लिए अंतिम तिथि है 30 सितंबर
एसबीआई बैंक मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि नोट को बदलने के लिए अभी काफी वक्त है और दो हज़ार के नोट ज्यादा चलन में भी नहीं है. लिहाजा लोग घबराएं नहीं आराम से बैंक आकर नोट को चेंज कर सकते हैं.

Tags: Basti news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें