वेट लॉस इंजेक्शन से कैंसर का होगा इलाज, मिले आश्चर्यजनक परिणाम, मोटापे पर सीधा वार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

वेट लॉस इंजेक्शन नेचुरल किलर इम्यून सेल के फंक्शन को सक्रिय करता है
अध्ययन मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए बेहद सकारात्मक खबर है

Weight Loss Injection Treat Cancer: कैंसर आज भी वैज्ञानिकों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण बीमारी है जिसका अब तक कोई ठोस इलाज नहीं है. अगर बीमारी की शुरुआत में पता चल जाए तो इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है लेकिन ज्यादातर मामलों में कैंसर का पता बहुत बाद में चलता है. वहीं शुरुआती दौर में भी सौ प्रतिशत बीमारी ठीक हो जाए, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है. ऐसे में वैज्ञानिक कैंसर को लेकर कई तरह की रिसर्च में लगे हुए हैं. हालिया रिसर्च में इस बात का दावा किया जा रहा है कि मोटापा कम करने वाले इंजेक्शन से कैंसर की बीमारी से लड़ा जा सकता है.

वर्तमान में मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए वीगोभी और ओजेंपिंक इंजेक्शन लगाया जाता है. लेकिन हाल ही के एक अध्ययन में पाया गया कि ये दोनों इंजेक्शन कैंसर से लड़ने वाले सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ाते हैं. यानी कैंसर वाले ट्यूमर से लड़ने के लिए रक्षात्मक कोशिकाओं की उत्पत्ति होने लगती है.

कैंसर से लड़ने वाली कोशिकाओं का विकास
ग्लोबल डायबेटिक कम्युनिटी की वेबसाइट के मुताबिक यह अध्ययन आयरलैंड में मेनूत यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है. वैज्ञानिकों ने मोटापे का इलाज करा रहे 20 लोगों में पाया कि जब उनको यह इंजेक्शन दिया गया तो उनमें कैंसर से लड़ने वाली कोशिकाओं की वृद्धि होने लगी. वैज्ञानिक यह देखना चाहते थे कि वेट लॉस इंजेक्शन नेचुरल किलर इम्यून सेल के फंक्शन को सक्रिय करता है या नहीं. नेचुरल किलर इम्यून सेल्स कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में माहिर है. अध्ययन में पाया गया कि मोटापे को कम करने के लिए 20 लोग जीएलपी-1 इलाज (जीन से संबंधित मोटापे का इलाज) करा रहे थे. इन लोगों पर जब अध्ययन किया गया तो पाया गया कि इनमें कैंसर सेल्स का खात्मा हो रहा है. शोधकर्ताओं ने कहा कि इलाज कराने के दौरान लोगों में यह भी पाया गया कि उनमें नेचुरल किलर सेल्स में सेलुलर मेटाबोलिज्म भी बूस्ट हो रहा है.

इंजेक्शन के कई फायदे
प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. एंड्रयू होगान ने बताया कि इस निष्कर्ष से मोटापे से पीड़ित लोगों में और ज्यादा उत्साह आएगा और वे इस विधि से इलाज कराने के लिए वे आगे आएंगे. हालांकि धीरे-धीरे जीएलपी-1 विधि से इलाज कराने का तरीका पॉपुलर हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस दवा का दोहरा फायदा है क्योंकि एक तो मोटापा कम होगा दूसरा उसमें कैंसर से लड़ने की क्षमता बढ़ जाएगी. यानी शरीर कैंसर के हमले को बेअसर करने वाला बन जाएगा. एक अन्य वैज्ञानिक प्रोफेसर डोनाल्ड ओ शिया ने कहा कि निश्चित रूप से यह अध्ययन मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए बेहद सकारात्मक खबर है. क्योंकि इस इंजेक्शन के एक नहीं बल्कि दो फायदे हैं. कैंसर मरीजों में इसका इस्तेमाल किया जाए या नहीं, इसके लिए और अधिक रिसर्च करने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें-इस सूर्ख लाल जूस से UTI की सभी परेशानियां हो जाएगी छू मंतर, कैंसर से भी बचाव, इम्यूनिटी होगा बूस्ट

इसे भी पढ़ें-डायबिटीज मरीजों के लिए अमृत है यह सफेद जड़ी-बूटी, इंसुलिन को बढ़ा ब्लड शुगर को लेती है सोख, LDL का भी काम तमाम

Tags: Cancer, Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें