UP की महिला से बिहार के थाने में रेप, 8 दिन तक बलात्कार करते रहा थानेदार-मुखिया, पति को खोजने आई थी पीड़िता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- आशीष सिन्हा

किशनगंज. बिहार में एक बार फिर से खाकी यानी पुलिस की वर्दी पर दाग लगे हैं. मामला किशनगंज जिला से जुड़ा है जहां एक थानेदार 8 दिन तक महिला फरियादी के जिस्म को नोचता रहा और उसे पुलिसिया वर्दी का धौंस भी दिखाता रहा. रसिक मिजाज पुलिसवाला टेढ़ागाछ का थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला है जिसके खिलाफ एसपी ने कार्रवाई की है.

पीड़िता यूपी की है. इस महिला को 8 दिनों तक बंधक बनाकर  उसका बलात्कार किया गया और कुकर्म में थानेदार का मददगार बना इलाके का मुखिया. रेप के बाद दोनों ने महिला से दो लाख रुपये लिये और थाना से छोड़. दरअसल यूपी निवासी एक महिला की शादी स्थानीय टेढ़ागाछ प्रखण्ड के डाक पोखर पंचायत स्थित मटियारी गांव के युवक मुन्नवर से हुई थी. महिला अपने पति को खोजने टेढ़ागाछ थाना पहुंची थी. इस दौरान थानाध्यक्ष की नीयत महिला पर बिगड़ गई.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

थानेदार ने उस महिला पति को खोज देने के नाम पर डाक पोखर पंचायत के मुखिया जो थानेदार का मित्र भी है को थाने पर बुलाया और गुपचुप बात की. महिला से दोनों ने पति को खोज कर ला देने की बात कही. इस दौरान पति से मिलाने के नाम पर 8 दिनों तक थानेदार ने अपने थाना स्थित आवास पर रखकर घर का काम भी कराया साथ ही उस महिला का शारीरिक शोषण (बलात्कार) की घटना को भी अंजाम दिया जिसमें उसका साथ स्थानीय मुखिया मित्र ने भी दिया और उसने भी महिला के साथ रेप किया. थानाध्यक्ष ने डरा धमका कर उससे दो लाख रुपये भी वसूले और धमकी देकर पति के साथ छोड़ा कि यदि मामले की जानकारी किसी को दोगी तो तुम्हारे ससुराल वाले को झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा.

थानेदार की धमकी से महिला घबरा गई. यौन शोषण का शिकार हुई महिला हिम्मत जुटाकर पति के साथ जिला मुख्यालय पहुंची और यहां पहुंच कर पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की शिकायत की. शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एसआईटी का गठन किया गया जिसमें डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने जांच की और जांच में मामला सही पाया गया.

किशनगंज के एसपी एनामुल हक ने बताया कि थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला और डाकपोखर के मुखिया मनोज यादव पर टेढ़ागाछ थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. उक्त कांड में 343, 376b , 384 , 385 ,34 के तहत केस किया गया है. एसपी ने बताया कि मामले में एक महीने के भीतर चार्जशीट सबमिट किया जाएगा और स्पीडी ट्रायल चलाकर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा. एसपी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Tags: Bihar crime news, Bihar News, Crime News, Rape

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें