अंकित कुमार सिंह/सीवान. यूपीएससी की परीक्षा में सीवान के लाल ने सिर्फ सफलता ही दर्ज नहीं की, बल्कि देश में 16वीं रैंक लेकर आया है. शिशर कुमार सिंह की इस कामयाबी से इलाके में जश्न का माहौल है. वहीं उनके माता-पिता बेटे की इस कामयाबी से बेहद खुश हैं. आज देर रात तक शिशिर कुमार सिंह माता-पिता के साथ अपने पैतृक गांव सीवान के बनपुरा पहुंचेंगे, जहां पूजा-अर्चना करने के बाद पुनः बनारस चले जाएंगे.
दरअसल, शिशिर मूल रूप से सीवान के भगवानपुर हाट कें बनपुरा गांव के रहने वाले सिंहासन सिंह के पुत्र हैं. शिशिर का परिवार उनकी इस सफलता से फूला नहीं समा रहा है. पिता ने बताया कि बेटा शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर था. शिशिर की प्रारंभिक शिक्षा सीवान और बलिया से ही हुई है. शिशिर ने आईआईएम यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने के बाद बेंगलुरु में नौकरी करनी शुरू कर दी थी.
पहले पीसीएस, अब बने आईएएस
दरअसल, शिशिर ने 2020 में यूपीपीसीएस में सफलता पाई थी. शिशिर एसडीएम के तौर पर वाराणसी सदर में तैनात हैं. वहीं यूपीएससी सिविल परीक्षा 2022 में मिली यह सफलता उनके चौथे प्रयास का परिणाम है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस यूनिवर्सिटी, धनबाद (झारखंड) से इंजीनियरिंग में स्नातक शिशिर को फोटोग्राफी से लेकर तमाम शौक हैं. इनमे ड्रामा सीरीज देखने और क्रांतिकारी शैली की हिंदी कविताएं पढ़ना भी शामिल है.
आपके शहर से (वाराणसी)

Gold Price in Varanasi: सोना ठहरा, चांदी लुढ़की, यहां जानें वाराणसी में 10 ग्राम गोल्ड की लेटेस्ट कीमत

IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टी में घूमना चाहते हैं बनारस, रेलवे लाया है शानदार ऑफर

Top Medical College: UP के टॉप मेडिकल संस्थान, सस्ते में हो जाता है MBBS, जान लें फीस

Varanasi Weather Update: वाराणसी में करवट लेगा मौसम, अगले तीन दिन बरसेंगे बदरा!

Varanasi News: बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन के नाम पर धनउगाही, 2 कर्मचारियों पर जालसाजी का केस दर्ज

Gyanvapi Mosque Issue: ज्ञानवापी विवाद से जुड़े सभी 7 मामलों की एक साथ होगी सुनवाई, वाराणसी कोर्ट का बड़ा फैसला

Taste of Banaras: बनारस की फेमस ब्लू लस्सी के विदेशी भी हैं दीवाने, 120 वैरायटी देख मुंह में आ जाएगा पानी

Weather Alert: वाराणसी की गंगा में नाव संचालन पर अस्थायी रोक, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Gold Price Varanasi: वेडिंग सीजन में गिरा सोन का भाव, चांदी भी लुढ़की, चेक करें लेटेस्ट कीमत

स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर संतों में दिखा गुस्सा, बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का किया आयोजन, जानिए पूरी खबर

वाराणसी पुलिस के शिकंजे में बच्चा चोर गिरोह, 5 लाख रुपये में बेचा करते थे नवजात
मां को है नाज
बेटे की सफलता पर मां का कहना है कि शिशिर के अंदर शिक्षा को लेकर बड़ा उत्साह था. जिस सपने को शिशिर देखता था, उसके पीछे वह मेहनत भी करता था. शिशिर की कामयाबी का सबसे बड़ा राज उसकी मेहनत है.
.
Tags: Bihar News, Siwan news, Success Story, Upsc result
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 19:40 IST








