जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़, रामबन में 8 आतंकवादियों के घरों पर छापे, SIQ ने की कार्रवाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू.  जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) की विशेष जांच इकाई (SIQ) ने किश्तवाड़ और रामबन जिलों के अनेक स्थानों में आठ आतंकवादियों के घरों पर बुधवार को छापे मारे. ये सभी आतंकवादी पाकिस्तान (Pakistan) में हैं और वहां से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किश्तवाड़ में पड्डेर, केशवान तथा ठकराई जबकि रामबन में खारी तथा बनिहाल में छापे मारे गए. किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील अहमद पोसवाल ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधि रोकधाम अधिनियम के तहत एक मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक अदालत से तलाशी वारंट मिलने के बाद आजाद हुसैन, गाजीउद्दीन, बशीर अहमद मुगल और सत्तार दीन उर्फ रजब के घरों पर छापेमारी की गई.

इससे पहले 18 मई को एसआईयू की टीम ने पांच आतंकवादियों के घरों पर छापे मारे थे. ये आतंकवादी पाकिस्तान तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं. इनके अलावा जिले में तीन संदिग्ध लोगों के भी मकानों पर भी छापे मारे गए थे. पोसवाल ने बताया कि छापे में मिले सुबूतों का इस्तेमाल उनके खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों तथा आतंकी कृत्यों में शामिल होने में अभ्यारोपित करने में किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ भी मुकदमा चलाया जाएगा, जिनके खिलाफ जांच के दौरान आतंकियों का सहयोग करने की बात सामने आई है.

23 आतंकवादियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत ने 26 अप्रैल को सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे किश्तवाड़ के 23 आतंकवादियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किये थे. इससे पहले भी जिले के 13 आतंकवादियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे. एसएसपी ने बताया कि किश्तवाड़ के 36 व्यक्ति आतंकवाद की राह पर बढ़कर पाकिस्तान चले गए थे. जांच के दौरान आतंकवादी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता पाई जाने पर उनके खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गईं थीं. रामबन की पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने कहा कि एसआईयू की टीम ने कारी अब्दुल लतीफ, रियाज अहमद बोहरू, फैयाज अहमद और मुश्ताक अहमद के घरों पर छापेमारी की. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बसे (चार) आतंकवादी लगातार चिनाब घाटी में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं.’

Tags: Jammu and kashmir, Jammu Kashmir Police, Kashmir Terrorist

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें