
रिपोर्ट- रंगेश सिंह
सोनभद्र. वाराणसी के बाद अब सोनभद्र में एक भोजपुरी फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. निर्माता-निर्देशक का शव होटल के कमरे में मिला. घटना रावर्ट्सगंज की है. कोतवाली क्षेत्र के सोनभद्र नगर में स्थित एक होटल के कमरे में वाराणसी निवासी भोजपुरी फिल्म के निदेशक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया. वो 11 मई को अपनी फिल्म दो दिल बंधे एक डोरी की शूटिंग को लेकर पूरी फ़िल्म यूनिट के साथ आये थे. मंगलवार की रात्रि में सोनभद्र से फ़िल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद उन्होंने सभी स्टाफ का पेमेंट किया साथ ही हीरो और हीरोइन को एयरपोर्ट के लिए रवाना किया.
इसके बाद वह अपने कमरे में आकर सो गए. बुधवार की सुबह फिल्म यूनिट के स्टाफ्स उन्हें उठाने गए तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल के लोगों को बुलाया, इसके बावजूद भी कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के दरवाजा किसी तरह खोलवा कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई।
प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर सोनभद्र जनपद में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए 11 मई क निर्देशक सुभाष चन्द्र तिवारी जो की बीएलडब्लू वाराणसी के निवासी थे अपनी फ़िल्म यूनिट के साथ आये हुए थे. भोजपुरी फिल्म दिल बंधे एक डोरी से की शूटिंग कई स्थानों पर फिल्माई गई थी , शूटिंग का कल आखिरी दिन था. होटल के मालिक प्रणव देव पाण्डेय ने बताया कि 11 मई से ही हमारे होटल का सभी कमरा बुक था. मंगलवार को फिल्म निर्देशक की तबीयत कुछ खराब थी तो होटल के पास ही नर्सिंग होम में दिखाकर दवा लिया था. इसके बाद फ़िल्म के हीरो- हीरोइन को विदा करने के बाद वह सोने चले गए थे.
बुधवार की सुबह कमरा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई और दरवाजा किसी तरह खोलकर देखा गया तो सुभाष चन्द्र तिवारी बेड पर सोए पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मंगलवार को उन्होंने चेस्ट पेन की शिकायत की थी जिसके बाद साईं अस्पताल में अपने सहयोगी के साथ दवा भी लेने गये थे. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी.
पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित तिरुपति होटल में महाराष्ट्र निवासी एक फिल्मकार रुके हुए थे, जिनकी फ़िल्म की शूटिंग जिले में चल रही थी. डायल 112 को होटल कर्मचारियों की तरफ से सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोलने के बाद फिल्मकार को मृत अवस्था में पाया गया. फिल्मकार की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम चलेगी।
बताते चलें कि तिरुपति बसेरा में अपने 40 स्टाफ के साथ फिल्म डायरेक्टर सुभाष तिवारी 1 महीने से रहते थे और इसी कमरे में और इसी बंद पड़े पड़े कमरे में उनको संदिग्ध अवस्था में पुलिस की मौजूदगी में निकाला गया.
.
Tags: Robertsganj, Sonbhadra News, UP news
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 18:42 IST








