हाइलाइट्स
वंदेभारत ट्रेन 100 फीसदी इलेक्ट्रीफाइड ट्रैक पर दौड़ेगी
यह 17वीं वंदेभारत ट्रेन होगी
नई दिल्ली. उत्तराखंड की पहली वंदेभारत ट्रेन को कल प्रधानमंत्री रही झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह ट्रेन देश की 17वीं वंदेभारत ट्रेन होगी. इस ट्रेन के चलने के बाद हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को भी फायदा होगा. इन इलाकों के लोगों का दिल्ली और देहरादून आना -जाना आसान हो जाएगा. यहां के लोगों को वंदेभारत ट्रेन के रूप में एक और विकल्न्प मिल जाएगा.
उत्तराखंड की पहली वंदेभारत ट्रेन 100 फीसदी इलेक्ट्रीफाइड ट्रैक पर दौड़ेगी. देहरादून तक के ट्रैक का हाल ही में इलेक्ट्रीफिकेशन किया गया है. इसके साथ ही, उत्तराखंड रेलवे का ट्रैक अब 100 फीसदी इलेक्ट्रीफाइड हो गया है. प्रधानमंत्री इस ट्रैक का भी लोकार्पण करेंगे.
रेलवे मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री वंदेभारत ट्रेन का सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यात्रियों को सुकून भरी यात्रा कराने के लिए वंदेभारत ट्रेन में वर्ल्ड क्लास सुविधा दी गयीं हैं. सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन में कवच तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. यह वंदेभारत ट्रेन देहरादून से चलकर हरिद्वार, टपरी जंक्शन, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

Mission 2024: हिमाचल-कर्नाटक की जीत से उत्साहित कांग्रेस ने UP के लिए बनाया खास प्लान, इन 19 सीटों पर नंबर-1 बनने की रणनीति!

रैपिडएक्स अगले माह से दौड़ेगी, साहिबाबाद से मेरठ रूट पर ये काम हुआ पूरा

ED Raid: संजय सिंह के करीबियों के घर पर ईडी की छापेमारी, ट्वीट कर कहा- मैं रुकने और झुकने वाला नहीं हूं…

UPSC Result 2022: जम्मू कश्मीर के युवाओं का कमाल, टॉप 10 में बनाई जगह, बनेंगे IAS, IPS, IFS

कैब में सो रहे ड्राइवर का मर्डर, पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा, 3 साथी फरार

मौसम को लेकर आई बड़ी खबर, आज से ‘हीटवेव’ का प्रकोप खत्म, जमकर बरसेंगे बादल, गिरेंगे ओले! इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, आबोहवा भी हुई ताजा, अगले 6 दिनों तक नहीं सताएगी गर्मी, IMD ने की ये भविष्यवाणी

केजरीवाल सरकार ने फिर छीना विजिलेंस सेक्रेटरी राजशेखर का काम, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिया आदेश

PHOTOS: दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना, ठंडी हवा चलने से गर्मी से मिली राहत, छाए हैं बादल, देखें नजारा

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष को एकजुट कर रही AAP, ममता के बाद उद्धव ठाकरे से मिले केजरीवाल-मान

स्वाद का सफ़रनामा: अपच और कब्ज को दूर रखती है कचरी, चटनी का नहीं है जवाब, इतिहास और मुहावरे हैं रोचक
वंदेभारत ट्रेन का यहां हो रहा है सफल संचालन
देश की पहली वंदे भारत ट्रेन सबसे नई दिल्ली से भगवान शिव की नगरी काशी के बीच चली. यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गयी है. वहीं, दूसरी ट्रेन को भी धार्मिक नगरी से जोड़ा गया और यह ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली. तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गयी, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गयी. पांचवीं वंदेभारत को चेन्नई से मैसूर के बीच चलाया गया. छठीं वंदेभारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चली. इसी तरह सातवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी और आठवीं वंदेभारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम के बीच शुरू की गयी. वहीं, नौंवी मुंबई से सोलापुर और 10वीं मुंबई से शिरडी,11वीं रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) से निजामुद्दीन, 12वीं, 13वीं सिकंदराबाद से तिरुपति व चेन्नई से कोयंबटूर, 14वीं दिल्ली से अजमेर क और 15वीं तिरुअंतपुरम से कासरगोड, 16वीं भुवनेश्वर से हावड़ा के बीच चल रही है.
.
Tags: Indian railway, Uttarakhand news, Vande bharat, Vande bharat train
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 17:58 IST








