Rain in Satna: सतना में बदला मौसम, झमाझम बारिश से पारा नीचे आया, गर्मी से राहत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदीप कश्यप/सतना: भगवान की माया… कहीं धूप कहीं छाया, ऐसा ही कुछ नजारा आज सतना में देखने को मिला. जिले में पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका था और आसमान से आग बरस रही थी. इन दिनों में गर्मी की वजह से सुबह 11:00 बजे के बाद लोग घरों से निकलना कम कर देते हैं, सड़कें भी सुनसान हो जाती हैं.

ऐसे में बुधवार को अचानक सतना में मौसम का मिजाज बदल गया. जोरदार बारिश शुरू हो गई. झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई. आज सुबह से ही पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस था. बारिश होने से पारा अब 35 डिग्री तक नीचे आ चुका है. तेज धूप की तपन से लोगों को राहत मिली. आसमान में घने बादल और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश से लोगों ने राहत भरी सांस ली है.

एक सप्ताह तक बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि सतना में विगत 3 दिनों से पारा 43 डिग्री से ऊपर चल रहा था और गर्मी की तपन तेजी से बढ़ रही थी. आज अचानक मौसम का मिजाज बदला जिसकी वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है. पारे में भी काफी गिरावट आई है. पारा 35 डिग्री तक आ चुका है. आने वाले एक सप्ताह तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और बारिश के आसार बने रहेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 18:00 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें