Pilibhit Tiger Reserve: जंगल छोड़ आबादी में एक्टिव हो रहे तेंदुए, खेत में आराम फरमाने का वीडियो वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सृजित अवस्थी/पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में स्थित पीलीभीत टाइगर रिजर्व के तमाम तेंदुए इन दिनों जंगल से निकलकर आबादी के बीच एक्टिव देखे जा रहे हैं. बीते कुछ ही दिनों में तेंदुए के हमले में घायलों की संख्या दर्जन का आंकड़ा छूने को है. हाल ही में माला रेंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, पीलीभीत जिले का तकरीबन एक तिहाई हिस्सा वन भूमि है. ऐसे में इस विशाल जंगल में वन्यजीवों की भरमार है. अनुकूल वातावरण वह बेहतर संरक्षण के चलते बीते कुछ सालों में बाघ तेंदुए की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. वन्यजीवों की संख्या में यह इजाफा पर्यटन के लिहाज से तो अच्छा है, लेकिन ग्रामीणों के लिए बढ़ती संख्या अब आप का सबब बनती नजर आ रही है.

ग्रामीणों में दहशत
बीते कुछ दिनों में पीलीभीत के गजरौला, न्यूरिया, अमरिया, पूरनपुर इलाकों में खेतों में काम करने के दौरान ग्रामीणों पर तेंदुए के हमले की तमाम घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ग्रामीणों पर दहशत इस कदर हावी है कि गन्ने की बुआई के अहम समय के दौरान भी वे खेतों पर काम करने जाने से कतरा रहे हैं.

जंगल से सटे गांवों में तेंदुए की चहलकदमी
हाल ही में पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज से सटे कंजा हरैया गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो रात के समय के दौरान का है. वीडियो में एक तेंदुआ खेतों में आराम फरमाते नजर आ रहा है. वहीं, उसी दौरान इलाके में रहने वाला कोई शख्‍स कार में सवार होकर वहां से गुजर रहा था. जब कार सवार ने कार को कुछ देर मौके पर ही रोक कर रखा, तो तेंदुआ खेतों से उठकर झाड़ियों की ओर भागता नजर आया. इस पूरी चहलकदमी को कर सवार ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

Tags: Leopard attack, Pilibhit news, UP news, Viral video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें