Jharkhand Board Result: टिन के घर में पढ़कर झारखंड साइंस टॉपर बनी दिव्या, पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

रामगढ़ की दिव्या झारखंड इंटरमीडिएट साइंस की टॉपर बनी.
टिन शेड वाले घर में रहती है टॉपर दिव्या, 95.8 % आया अंक.
दिव्या के पिता निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं, माता गृहिणी.
डॉक्टर बन कर समाज की सेवा करना चाहती है टॉपर दिव्या.

रिपोर्ट- जावेद खान
रामगढ़. झारखंड के रामगढ़ जिले की बेटी दिव्या ने झारखंड इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में टॉपर बनी. दिव्या रामगढ़ के गांधी मेमोरियल प्लस टू हाई से साइंस इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे झारखंड स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. दिव्या के स्टेट टॉप होने की खबर News 18 ने फोन पर उनके पिता को दी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. दिव्या आगे जाकर डॉक्टर बनना चाहती है. उसकी सफलता पर उसके मोहल्ले समेत पूरे रामगढ़ जिले वासियों में खुशी की लहर है.

दिव्या एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से आती है और पिता एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं. भाई एक नमकीन बनाने वाली कंपनी में काम करता है. दिव्या का पूरा परिवार रामगढ़ के विकास नगर में टिन शेड वाले एक घर में रहता है.

दिव्या ने बताया कि उसे टॉप होने का अनुमान नहीं था, लेकिन अच्छे अंक आने की उम्मीद थी. दिव्या ने बताया कि वह इस सफलता के लिए 6 से 7 घंटे रोजाना पढ़ाई करती थी. दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अतिरिक्त गुरुजनों को दिया है. उसने कहा कि डॉक्टर बनने के लिए उसके पास आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन वह कोशिश करेगी कि डॉक्टर बनकर समाज की सेवा कर सके.

आपके शहर से (रांची)

दिव्या की सफलता पर उसके पड़ोसी फुले नहीं समा रहे हैं. दिव्या के पिता यश्लोक बिहारी रामा ने बताया कि दिव्या शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है. अपने पढ़ाई के अलावा वह घर के काम काज में अपनी मां को भी सहयोग करती रही है.

Tags: Jharkhand board result, Jharkhand news, Ramgarh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें