गर्मियों में कोटा के इस दुकान में सोडा पीने के लिए लगती है भीड़, यहां सोडा के 50 से ज्यादा मिलते हैं फ्लेवर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 शक्तिसिंह/ कोटा. शहर में भीषण गर्मी के चलते ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री भी काफी तेज हो गई है. गन्ने का जूस हो, सोडा हो या नींबू शिकंजी या फिर कोल्ड ड्रिंक और लस्सी इनकी दुकानों पर आजकल काफी भीड़ दिखाई दे रही है. लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं. वहीं कोटा के गुमानपुरा इलाके में सोनू सोडा वाले की दुकान भी इन दिनों काफी भीड़ रहती है. पूरे कोटा के लोग यहां सोडा पीने आते हैं. सोनू की दुकान पर मिलने वाले सोडे के फ्लेवर काफी टेस्टी हैं. करीब 22 साल पुरानी इस दुकान पर सुबह—शाम लोगों की भीड़ रहती है. यहां करीब 50 तरह के फ्लेवर में सोडा और शिकंजी पिलाई जाती है.

सोनू सोडा नाम से दुकान संचालित करने वाले सोनू ने बताया कि उनके यहां सोडे में भुना हुआ जीरा, काला नमक और काली मिर्च डाली जाती है. इसे पीने से पेट साफ़ हो जाता है, व हाजमा भी सही होता है. यहां कंचे वाली लेमन सोडे की बोतलसे ही सोडा पिलाया जाता था. 22 साल पहले कांच की बोतल में ₹2 से शुरुआत की थी. जो आज ₹30 ₹40 और ₹60 के अलग-अलग फ्लेवर में दिए जाते हैं. सोनू बताते हैं कि वे सोडे में डालने वाले मसाले अपने घर पर ही पीसते हैं और बिना मिलावट के मसालें उपयोग में लेते हैं.

सोनू बताते हैं कि ये दुकान करीब 22 साल पहले उनके पिताजी ने शुरू की थी. यहां हमेशा से ही अलग—अलग फ्लेवर में सोडा पिलाया जाता है. साथ ही सोडे के साथ स्पेशल नींबू की शिकंजी भी बनाई जाती है. वे बताते हैं कि ये सोडा बिल्कुल केमिकल फ्री होता है. वहीं इसमें मसाले डालने से यह एक तरह से पेट की दवाई की तरह काम करता है. वे बताते हैं उनकी दुकान पर हर मौसम में बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं. खासतौर पर कोचिंग स्टूडेंट. यहां आने वाले कोचिंग स्टूडेंट भी सोनू के सोडे की काफी तारीफ करते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 14:33 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें