
WBCHSE WB Board HS 12th Result 2023 LIVE: वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) 24 मई को कक्षा 12वीं या WB HS के नतीजे (WBCHSE WB Board HS Result 2023) घोषित करेगा. एक बार जारी होने के बाद छात्र अपने संबंधित रिजल्ट (WBCHSE HS 12th Result 2023) आधिकारिक वेबसाइट wbchse.nic.in या wbresults.nic.in पर देख सकेंगे. पिछले साल, कुल 88.44 प्रतिशत उम्मीदवारों (6,36,875 छात्रों) ने कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की, जिनमें से 90.19 प्रतिशत लड़के और 86.58 प्रतिशत लड़कियां थीं. वर्ष 2022 में WBCHSE HS परीक्षा के लिए कुल 7,44,655 छात्रों का नामांकन हुआ था, जिनमें से 7,20,862 छात्र (96.8 प्रतिशत) परीक्षा में शामिल हुए थे. कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण वर्ष 2021 में कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थीं. छात्रों को SMS सुविधा के जरिए अपनी मार्कशीट चेक करने का विकल्प भी दिया गया है. ऐसा करने के लिए, छात्रों को WB12 पंजीकरण संख्या को 56070, 5676750 या 56263 पर SMS करना होगा.








