कुंदन कुमार/गया. रेलवे ने गया वासियों को एक एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा दिया है. यात्री सुविधा को देखते हुए 31 मई से गाड़ी संख्या 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस का पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया जंक्शन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. अब तक इस ट्रेन का गया जंक्शन पर परिचालनिक ठहराव था, लेकिन 31 मई से वाणिज्यिक ठहराव प्रारंभ हो जाएगा. गाड़ी संख्या 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 31 मई से 18.40 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी और 18.43 बजे यहां से प्रस्थान करेगी.
31 मई से वाणिज्यिक ठहराव हो जाएगा शुरू
आपके शहर से (गया)

UPSC CSE Result: मुजफ्फरपुर के अनुनय आनंद को मिली 185वीं रैंक, सफलता पर भावुक हुए माता-पिता

UPSC Success Story: यूपीएससी की तैयारी के लिए छोड़ी मर्सिडीज की नौकरी, तीसरे प्रयास में हासिल की 309वीं रैंक

UPSC Result 2023 : तीसरे प्रयास में पूर्वी चंपारण के अनुपम आनंद किशोर ने मारी बाजी, अब भी जारी रखेंगे IAS बनने की तैयारी

UPSC Result: शुभम कुमार के बाद उसी स्कूल के एक और शुभम ने लहराया परचम! CSE में लाया 41वां स्थान

Rs 2000 Note Ban: औरंगाबाद के इस लड़के की कविता हो रही वायरल, ”गायब हो गया था जो निकल कर बाहर आएगा….”

बक्सर: सहियार गांव में शतचंडी महायज्ञ को लेकर उत्साह, चिलचिलाती धूप में सर पर कलश लेकर निकले श्रद्धालु

UPSC Result 2022: यूपीएससी में रहा बेटियों का दबदबा, 933 में से 320 लड़कियां, जानें पूरी डिटेल

UPSC Success Stories: समस्तीपुर की अंजली ने पहले प्रयास में निकाला यूपीएससी, BPSC निकाल कर रही थी ट्रेनिंग

आरा में बनेगा 3 किलोमिटर लंबा रिवर फ्रंट, जानें प्रशासन का प्लान

Job News: मोतिहारी में इस दिन लगेगा जॉब कैंप, 800 युवाओं को मिलेगी नौकरी, इतनी मिलेगी सैलरी
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस का 31 मई से गया जंक्शन पर भी ठहराव होगा. इससे पूर्व इस ट्रेन का गया जंक्शन पर परिचालनिक ठहराव था, परंतु 31 मई से वाणिज्यिक ठहराव प्रारंभ हो जाएगा. इससे अब गया स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को सहुलियत होगी और रेल यात्रियों को नई दिल्ली जाने के लिए एक और ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी.
साबरमती एक्सप्रेस चिरगांव स्टेशन पर रुकेगी
इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 19165/19166 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस का उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत 24 मई 2023 से चिरगांव स्टेशन पर दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया है. यह ट्रेन दरभंगा और अहमदाबाद के बीच चलती है. अहमदाबाद से 24 मई, 2023 से चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस चिरगांव स्टेशन पर 18.27 बजे पहुंचकर 18.29 बजे छूटेगी. इसी तरह दरभंगा से 24 मई, 2023 से चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस चिरगांव स्टेशन पर 03.42 बजे पहुंचकर 03.44 बजे छूटेगी.
.
Tags: Bihar News, Gaya news, Latest hindi news
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 11:20 IST








