UPSC Success Stories: समस्तीपुर की अंजली ने पहले प्रयास में निकाला यूपीएससी, BPSC निकाल कर रही थी ट्रेनिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रितेश कुमार, समस्तीपुर. जिला के मोरवा प्रखंड की बेटी अंजली शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित कर दिया है. मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत व्यासपुर गांव निवासी स्व. रामविलास शर्मा की पौत्री एवं अशोक कुमार शर्मा व गृहिणी संजू शर्मा की पुत्री अंजली शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा में 450 वां रैंक प्राप्त कर गांव सहित जिले का नाम रोशन किया है. अंजलि शर्मा ने समाजशास्त्र विषय से प्रथम प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है.

बीपीएससी की परीक्षा पास बनी थी आरडीओ
विगत सितंबर महीने में यूपीएससी की मेंस परीक्षा हुई थी व इस वर्ष एक फरवरी को यूपीएससी की मौखिक परीक्षा हुई थी. यूपीएससी द्वारा मंगलवार को जारी किए गए परीक्षाफल में अंजली को 450वां रैंक प्राप्त हुआ है. इसके पूर्व पिछले वर्ष अंजली शर्मा ने बीपीएससी की परीक्षा में आरडीओ बनने में सफलता हासिल की थी. अंजली शर्मा ने प्रशासकीय सेवा के द्वारा देश की सेवा करने की कामना व्यक्त की थी.

घर में खुशी का है माहौल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा अंजली को बीपीएससी में सफलता प्राप्त करने व आरडीओ पद पर नियुक्ति का प्रमाण पत्र सौंपा गया था. वही अभी आरडीओ की ट्रेनिंग पटना में ले ही रही थी कि यूपीएससी की परीक्षा में भी सफलता प्राप्त करने का समाचार प्राप्त हुआ है. समस्तीपुर जिला व मोरवा की इस बेटी की सफलता पर संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है.

अंजली की सफलता पर चाचा सुरेश शर्मा, दिलीप शर्मा, अशोक कुमार शर्मा सहित परिवार को बधाईयां मिलनी शुरू हो गई है. इनकी सफलता पर मोरवा, समस्तीपुर वासियों में काफी खुशी का माहौल बना हुआ है.

Tags: Bihar News, Jobs 18, Samastipur news, UPSC, UPSC results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें