आज का पंचांग 24 मई 2023: रवि योग, बुधवार व्रत, गणपति कृपा से बाधाएं होंगी दूर, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, दिन बुधवार है.
रवि योग में भगवान भास्कर का प्रभाव होता है.
गणेश जी हर प्रकार के दोषों को दूर करते हैं.

आज का पंचांग 24 मई 2023: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, गंड योग, पुनर्वसु नक्षत्र, दिशाशूल उत्तर और दिन बुधवार है. आज दोपहर से रवि योग बन रहा है, रवि योग को शुभ कार्य के लिए अच्छा मानते हैं. रवि योग में भगवान भास्कर का प्रभाव होता है. इस योग में सूर्य पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है. आज बुधवार व्रत है. इस दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधि विधान से पूजा करते हैं. गणेश जी के आशीर्वाद से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं, जीवन के संकट खत्म होते हैं. गणेश जी हर प्रकार के दोषों को दूर करते हैं. यदि आपके घर, दुकान या कार्यालय में किसी प्रकार का वास्तु दोष हो तो गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कराएं, आपकी उन्नति होगी.

गणेश जी की पूजा में गेंदे का फूल, अक्षत, सिंदूर, दूर्वा, पान, सुपारी, नारियल, हल्दी, चंदन, धूप, दीप, गंध आदि का उपयोग किया जाता है. इसके अलावा गणेश जी को मोदक, इलायची आदि का भोग लगाते हैं. हरी इलायची और मूंग के लड्डू का भोग लगाने से कुंडली का बुध दोष शांत होता है. इसके अतिरिक्त आप चाहें तो गणेश स्तोत्र, गणेश चालीसा, गणेश भजन, गणेश जी की आरती आदि गा सकते हैं. व्रत रखने वाले बुधवार व्रत कथा का श्रवण करें. पूजा के बाद आरती के दीप को पूरे घर में लेकर दिखाना चाहिए. इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है. आज गाय को हरा चारा खिलाने से कुंडली का बुध दोष दूर होगा. हरा वस्त्र, हरे फल, कांसे का बर्तन आदि दान देने से भी बुध ग्रह मजबूत होता है. आज के पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, नक्षत्र, राहुकाल, सूर्योदय, चंद्रोदय, दिशाशूल आदि.

24 मई 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी
आज का नक्षत्र – पुनर्वसु
आज का करण – बव
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – गंड
आज का वार – बुधवार
आज का दिशाशूल – उत्तर
रवि योग: दोपहर 03:06 बजे से कल प्रात: 05:26 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:55:00 AM
सूर्यास्त – 07:17:00 PM
चन्द्रोदय – 09:03:00
चन्द्रास्त – 23:32:00
चन्द्र राशि– मिथुन

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:43:42
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – कोई नहीं

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 11:50:32 से 12:45:26 तक
कुलिक– 11:50:32 से 12:45:26 तक
कंटक– 17:20:01 से 18:14:56 तक
राहु काल– 12:36 से 14:16 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 06:21:02 से 07:15:57 तक
यमघण्ट– 08:10:52 से 09:05:47 तक
यमगण्ड– 07:09:05 से 08:52:03 तक
गुलिक काल– 14:16 से 15:56 तक

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lord ganapati

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें