‘हिंदू बच्चे मुस्लिम नाम’, बवाल के बाद, यूट्यूबर अरमान मलिक ने बदले अपने नए मेहमानों के नेम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दो पत्नियों वाले फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक हाल ही में एक बार फिर तीन-तीन बच्चों के पापा बने हैं. हाल ही में अरमान की पहली पत्नी पायल ने जुड़वा बच्चों को दिया था. वहीं, पायल से पहले दूसरी पत्नी कृतिका ने भी बेटे को जन्म दिया था. तीनों बच्चों के आने के बाद एक बार फिर से मलिक परिवार में हलचल बढ़ गई हैं. फैंस जहां उनके बच्चों के आने से खुश हैं. वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें बच्चों के नाम के बाद खूब घेरा था. दरअसल, उन्होंने कृतिका के बेटे के जैद नाम दिया गया वहीं, पायल के जुड़वा बच्चों को उन्होंने तुबा और अयान नाम दिया. इन नामों के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हुआ था. ट्रोल्स ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे कि ‘हिंदू बच्चे के मुस्लिम नाम क्यों दिए हैं?’ हालांकि, सोशल मीडिया पर हुए बवाल के बाद मलिक परिवार ने अपने बच्चों के नाम बदल दिए हैं.

यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों ने अब अपने तीनों बच्चों के हिंदू नाम रखने का फैसला कर लिया है. हाल ही में उन्होंने फैंस से सजेशन भी मांगे थे. हालांकि, काफी बवाल के बाद फाइनली मलिक फैमिली ने अपने बच्चों के नाम बदल दिए हैं.

बवाल के बाद उठाया कदम!
अरमान मलिक की दूसरी पत्नी के बेटा का नाम उन्होंने जैद रखा था और पायल की जुड़वा बच्चों में बेटी का नाम तुबा रखा था. इन दोनों नामों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्होंने खूब खरी-खोटी सुनने को मिली थी. लोगों को शिकायत थी कि हिंदू होने के बाद बच्चों के मुस्लिम नाम क्यों रखे हैं? क्या हिंदू नाम अच्छे नहीं होते? सोशल मीडिया पर उठी लोगों की इस शिकायत को अब मलिक फैमली ने दूर कर दिया है और फैसला लिया है कि वह अपने बच्चों के नाम बदल देंगे.

जैद को मिला नया नाम
यूट्यूबर की पहली पत्नी पायल मलिक ने लेटेस्ट ब्लॉग में बच्चों के नाम बदलने जाने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि राशी के हिसाब से तीनों नवजात बच्चों को नाम रखेंगे. पायल ब्लॉग में कॉल पर अरमान मलिक को बताती नजर आती हैं कि उन्होंने बच्चों का नया नामकरण कर दिया है. पायल कहती हैं कि जैद का नाम प अक्षर से निकला है और वे ‘पार्थ’ नाम रखने वाली हैं. अरमान तुरंत कहते हैं कि जैद का नाम ‘पृथ्वी’ होगा.

” isDesktop=”true” id=”6287547″ >

तूबा को अब क्या कहेंगे मम्मी-पापा और मेहमान
वहीं, पायल अरमान से कहती हैं कि तूबा का हिंदू राशि के हिसाब से क अक्षर से नाम निकला है और कियारा या काशवी में से फाइनल करना है. इस पर अरमान तूबा का कियारा नाम फाइनल करते हैं. अब से तूबा को कियारा और जैद को पृथ्वी के नाम से बुलाया जाएगा.

Tags: Entertainment news., Youtuber

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें