
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंसर्ज की टीम लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी हारी तो इसका श्रेय पूरी तरह से गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को जाता है. विराट कोहली के शतक पर गिल भारी पड़े. उन्होंने भी शतक लगाया और आरसीबी को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया. यह 16वां मौका है जब आरसीबी जैसी बड़ी टीम खिताब नहीं जीत पाई है. ऐसे में फैन्स का गुस्सा शुभमन गिल पर उतरा. बड़ी संख्या में आरसीबी के फैन्स ने गिल को कोसा. इतना ही नहीं भारतीय टीम के इस ओपनर की बहन शहनील गिल भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुई.
विराट कोहली की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में करो-मरो की स्थिति में थी. पूरी टीम फेल हो गई लेकिन विराट का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने शतक ठोककर आरसीबी के स्कोर को पांच विकेट के नुकसान पर 197 रन तक पहुंचाया. जवाब में गुजरात टाइटंस की तरफ से भी एक शतक आया. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 52 गेंदों पर 104 रन बनाकर हार्दिक पंड्या की टीम को जीत दिलाई. इस हार के साथ ही आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो गई और मुंबई इंडियंस ने टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली.
The bond of Virat Kohli & Shubman Gill. pic.twitter.com/CCKlereJaG
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 23, 2023
.
Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Royal Challengers Bangalore, Shubman gill, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 15:04 IST








