UPSC Result 2022 : पिता को खोने के बाद भी नहीं डिगा हौसला, अब यूपीएससी क्रैक कर दी सच्ची श्रद्धांजलि 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. कहते हैं प्रतिभा कभी किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती, बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में तेज बस्ती के बजरंग प्रसाद का चयन यूपीएससी 2022 में हुआ है, असमय पिता को खो देने के बाद भी बस्ती के बहादुरपुर विकास खण्ड के धोबहट गांव निवासी बजरंग प्रसाद ने अपना धैर्य नहीं खोया और यूपीएससी में 454वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है.

10th और 12th में किया था जिला टॉप
शुरुआती पढ़ाई बस्ती के बहादुरपुर से करने वाले स्वर्गीय राजेश यादव के ज्येष्ठ पुत्र बजरंग प्रसाद यादव ने 2014 में लिटिल फ्लॉवर स्कूल से हाईस्कूल पास किया. उसके बाद 2016 में उन्होंने उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया. बजरंग प्रसाद ने इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों में ही जनपद टॉपर्स रहे हैं, इंटरमीडिएट के बाद उन्होने प्रयागराज विश्वविद्यालय से मैथ्स से एमएससी किया, जिसमें भी उन्होंने टॉप किया था.

संघ लोक सेवा आयोग में बजरंग ने पाई 474वीं रैंक.

दूसरे प्रयास में हासिल की 454 वीं रैंक
उसके बाद बजरंग प्रसाद ने दिल्ली की ओर रुख किया और दृष्टि और विजन आईएएस से कोचिंग शुरू किया और मात्र दूसरे ही प्रयास में उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को अपने संयम और परिश्रम से पास कर सफलता हासिल की.

ऐसे पाई सफलता
यूपीएससी सफल अभ्यर्थी बजरंग प्रसाद यादव ने बताया कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और धैर्य यही तीनों मेरे सफलता के मुख्य मंत्र हैं, कोई भी अभ्यार्थी इन्ही तीनों मूलमंत्रो को धारण करके कोई भी सफलता हासिल कर सकता है.

यह भी पढ़ें…
UPSC Topper Smriti Mishra : सीओ की बेटी 4th रैंक लाकर बनीं IAS, कानून की पढ़ाई के साथ-साथ की तैयारी

Tags: Basti news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें