UPSC Results 2023 : बेहतर रैंक के लिए दिया 5 बार दी यूपीएससी की परीक्षा, जानिए करनाल के मनस्वी की सफलता की कहानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिमांशु नारंग/करनाल. संघ लोक सेवा आयोग यानि की यूपीएससी ने 2022 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है. यूपीएससी 2022 में इस बार हरियाणा के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला. करनाल के मनस्वी शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा में 101 वां स्थान प्राप्त किया है. मनस्वी शर्मा के द्वारा यूपीएससी की परीक्षा में 101 वां स्थान हासिल करने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है. मनस्वी के माता-पिता दोनों के चेहरे खुशी से खिल उठे है.

मनस्वी के माता-पिता से मिली जानकारी के मुताबिक मनस्वी ने थापर यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, वे पांच बार यूपीएससी की परीक्षा दे चुके हैं.हालांकि मनस्वी तीन बार सफल हो चुके हैं लेकिन, पहले तीन परीक्षाओं में उनका रैंक ज्यादा होने के चलते उन्होंने कहीं भी ज्वाइन नहीं किया था. उनका लक्ष्य आईएएस बनने का था, जिसके चलते वे लगातार आगे भी उसके लिए पढ़ाई करते रहे और परीक्षा देते रहे और आखिरकार अब जाकर मनस्वी का ख्वाब पूरा हुआ.

क्रिकेट और संगीत से है लगाव
क्रिकेट और संगीत का मनस्वी को बहुत शौक है. मां सरकारी कॉलेज में प्रिंसिपल हैं और मां ने भी बचपन में बेटे को पढ़ाया है. आज मां भी काफी खुश हैं और मां ने वीडियो कॉल के माध्यम से मनस्वी को बधाई दी है.  घर वालों को फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. मनस्वी अब घर आएंगे तो इनका यहां जोरदार स्वागत किया जाएगा. पिता राधेश्याम शर्मा चौधरी देवीलाल विश्विद्यालय और हिसार की गुरु जंभेश्वर विश्विद्यालय में वीसी रह चुके हैं. वहीं मनस्वी के परिजन अब मनस्वी का बेसबरी से घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं. ताकि मनस्वी की इस जीत को एक साथ मिलकर सैलीब्रेट कर सके. बता दें मनस्वी इस वक्त अपने घर में मौजूद नहीं है, जिसके चलते उनकी मां ने उन्हे फोन कर शुभकामनाएं देने के साथ-साथ खुशी जाहिर किया है.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 21:01 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें