पीएम मोदी फिर आएंगे राजस्थान: 31 मई को अजमेर में होगा कार्यक्रम, जानें क्या हैं इसके राजनीतिक मायने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अजमेर के कायड़ में होगा क्रार्यकम
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पहुंचे अजमेर
पीएम मोदी की प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए देखी जगह

मनवीर सिंह चूंडावत.

अजमेर. पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) इस माह फिर राजस्थान आएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी 31 मई को अजमेर (Ajmer) दौरा प्रस्तावित है. बीजेपी पीएम मोदी की इस प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों में जुट गई है. इसके लिए मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ अजमेर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर की प्रस्तावित यात्रा के दौरान होने वाली सभा के लिए बीजेपी ने अजमेर शहर के निकट कायड़ विश्राम स्थली का चयन किया है.

एक साथ लाखों लोगों की सभा के लिए अजमेर के निकट इससे उपयुक्त और कोई अन्य स्थान नहीं होने के चलते इस स्थान को फाइलन किया गया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में चल रही सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है. सीपी जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में विकास किया है. विदेशों में भी भारत की छवि में सुधार हुआ है. आज मोदी पूरी दुनिया के लोकप्रिय नेता हैं.

आपके शहर से (अजमेर)

राजस्थान बीजेपी में उत्साह का माहौल
पीएम नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित अजमेर यात्रा से राजस्थान बीजेपी में उत्साह का माहौल है. बीजेपी नेताओं का मानना है कि मोदी अजमेर से राजस्थान विधानसभा चुनाव का आगाज करने जा रहे हैं. मोदी के इस दौरे से राजस्थान से भाजपा को मजबूती मिलेगी. पार्टी कार्यकर्ताओं में भी नये जोश का संचार होगा. राजनीति के जानकार पीएम मोदी की अजमेर यात्रा को लेकर कई तरह के तर्क दे रहे हैं.

सीएम गहलोत ने अजमेर को लेकर कही थी ये बात
उनका कहना है कि अजमेर के चयन के माध्यम से बीजेपी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दुखती रग पर हाथ रखना चाहती है. पिछले दिनों अजमेर यात्रा पर आये सीएम अशोक गहलोत ने अपनी जनसभा में कहा था कि अजमेर में हमेशा से कांग्रेस की कमजोरी रही है. अजमेर के चुनावी परिणाम कांग्रेस के लिए उत्साहजनक नहीं रहते. पिछले लोकसभा चुनाव में भी अजमेर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को महज दो पर ही सफलता मिल पाई थी. ऐसी स्थिति में अजमेर में मोदी की यह सभा एक साथ कई संकेत देती है.

अजमेर सचिन पायलट का भी गढ़ माना जाता है
वहीं अजमेर को गहलोत के धुर विरोधी सचिन पायलट का भी गढ़ माना जाता है. पायलट यहां से सांसद रह चुके हैं. अजमेर सीएम अशोक गहलोत के लिए चुनौती बना रहता है. उसकी एक बड़ी वजह पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का प्रभाव क्षेत्र होना भी है. पायलट समर्थक कांग्रेस नेता यहां हमेशा से सीएम अशोक गहलोत के लिए चुनौती बनते हैं. पिछले दिनों भी अजमेर में पायलट और गहलोत समर्थकों के बीच खुलेआम मारपीट हुई थी. उसमें पायलट समर्थकों ने गहलोत समर्थक पर हमला कर उसे चोटिल कर दिया था.

Tags: Ajmer news, Pm narendra modi, Rajasthan news, Rajasthan Politics

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें