हरियाणा. हरियाणा के कैथल के लिए यूपीएससी का रिजल्ट बेहतर परिणाम देने वाला रहा. कुल पांच परीक्षार्थियों ने यूपीएससी क्लियर करके कैथल जिले का नाम रौशन किया है. सफल होने वालों में कनिका गोयल भी हैं जो कैथल के मॉडल टाउन में रहती हैं और अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं. उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद दूसरे अटेम्प्ट में यूपीएससी क्लियर करके 9वां रैंक प्राप्त किया है. उनकी फैमिली की तरफ से फुल सपोर्ट मिली. उन्होंने बताया की जब वो 7 वीं क्लास में थी तब उन्होंने एक आईएएस बनने का सपना पाला था और उसके बाद लगातार मेहनत करती रही.
हालांकि उन्होंने दूसरे अटेम्पट में अपना मुकाम हासिल किया है. उनके माता-पिता ने कहा कि उनके लिए ये दोगुनी खुशी है क्योंकि उनका और कोई बच्चा नहीं है तो उमीदें थीं और उन पर ये खरा उतरी जिससे पूरे कैथल को बेटी पर नाज है. कैथल की नगर परिषद चेयर पर्सन सुरभि गर्ग ने घर पहुंचकर कनिका को बधाई दी. रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ट्वीट के माधयम से कनिका को बधाई दी. इसके अलावा कैथल के जाखौली अड्डा स्थित सरगोध्या कॉलोनी की रहने वाली दिव्यांशी ने भी कैथल का नाम रौशन किया है और यूपीएससी की परीक्षा में 95 रैंक हासिल करके अपना गोल पूरा किया.
उनके अलावा कैथल के गांव गुलियाना के हरदीप सिंह रापड़िया (227), रजनी कॉलोनी के रहने वाले मनीष शर्मा (283) व सेक्टर 19 की संध्या प्रताप (316 ) ने भी यूपीएससी क्लियर करके कैथल का नाम रोशन किया है. कैथल के पांच परीक्षार्थियों ने यूपीएससी क्लियर किया जिसमें तीन लड़कियां हैं और दो मेल कैंडिडेट जो कि ग्रामीण क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हैं.
आपके शहर से (कैथल)

कौन सा कॉलेज है बेस्ट, ये कैसे होता है तय, आप भी जान लीजिए

Nuh News : साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का दिखा असर, अपराधों मे 25 प्रतिशत की गिरावट

नफरत के बाजार में राहुल गांधी खोल रहे मोहब्बत की दुकान, अंबाला में ट्रक की सवारी करते दिखे कांग्रेस के युवराज

मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर ट्रक हादसा, 2 युवक की मौत, 20 भैंसों की भी जान गई

World’s Largest School: दुनिया के सबसे बड़े स्कूल की फीस कितनी, 99% लोग नहीं जानते होंगे

Panipat News : हादसों का सबब बनी पैरलल नहर, हर दिन जा रही जान, फिर भी लगा रहे मौत की छलांग

यहां मिलेंगे रंगे बिरंगे तरबूज, बाहर से पीला…अंदर लाल, खेती से यह किसान मालामाल!

‘बीरबल के छत्ते’ में रहस्यमयी सुरंग…गायब हो गई थी पूरी बारात! रोमांचक है यह धरोहर

Success Story : अस्पताल में 14 घंटे की ड्यूटी के साथ की पढ़ाई, पहले अटेम्पट में बनीं IAS, UPSC में थी 69 रैंक

बुलेट का साइलेंसर बदलने से पहले जान लें यह नियम, टोहाना में 20,500 का चालान
.
Tags: Haryana news, Kaithal news, Upsc exam, UPSC Exams, UPSC results, Upsc topper 2022
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 20:34 IST








