अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रूपए के नोट को 30 सितंबर तक बैंक में जाकर बदलवाने का आदेश दिया है, लेकिन लखनऊ में जिनके पास 2000 रूपए के नोट हैं,उन्होंने अनोखा तरीका निकाला है. दरअसल लखनऊ के सर्राफा बाजार में जाकर लोग 2000 के नोटों का इस्तेमाल करते हुए सोना और चांदी की खरीदारी कर रहे हैं. खासतौर पर लखनऊ के महानगर और गोल मार्केट के पास स्थित जितने भी सर्राफा व्यापारी हैं वे भी इस नोट को बेहिचक ले रहे हैं. जबकि लखनऊ के चौक सर्राफा व्यापारी 2000 के नोट को लेकर खरीदारी करने आ रहे ग्राहकों को मना कर दे रहे हैं.
गोल मार्केट और महानगर में ग्राहक 2000 के नोट से अंगूठी, चेन के साथ ही पायल और दूसरे सामानों की खरीदारी कर रहे हैं. जिनके पास 2000 के कई नोट हैं वे लखनऊ शहर के इन सर्राफा व्यापारियों के पास जाकर अच्छी खरीदारी कर रहे है. सर्राफा एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदिश जैन ने बताया कि फिलहाल चौक में ऐसा नहीं है. गोल मार्केट और महानगर के सर्राफा व्यापारी 2000 का नोट ले रहे हैं और वहां लोग खरीदारी के लिए 2000 का नोट लेकर पहुंच भी रहे हैं लेकिन चौक में इस तरह का अभी तक कोई भी ग्राहक नहीं आया है.
चलन से बाहर हुआ है 2000 का नोट
गोल मार्केट स्थित मुन्नालाल ज्वेलर्स के मालिक संजय वर्मा ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियम के अनुसार ही 2000 के नोट लिए जा रहे हैं. जो भी ग्राहक सोना चांदी खरीदने आ रहा है और वह अगर उन्हें 2000 का नोट दे रहा है तो वह ले रहे हैं क्योंकि अभी 30 सितंबर तक इसे बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं. उनका कहना है कि 2000 के नोट बंद नहीं हुए हैं बल्कि चलन से बाहर हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 30 सितंबर के बाद अगर यह नोट पूरी तरह से बंद हो जाएंगे तब उनके पास कोई आएगा 2000 का नोट लेकर तब नहीं लिए जायेंगे.
आपके शहर से (लखनऊ)

Rs 2000 Note Exchange: उत्तर प्रदेश में बैंकों में नोट बदलवाने जा रहे हैं तो इन 7 बातों का रखें ख्याल

World’s Largest School: दुनिया के सबसे बड़े स्कूल की फीस कितनी, 99% लोग नहीं जानते होंगे

Bada Mangal 2023: ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में उमड़े भक्त, देखें Photos

Top Medical College: UP के टॉप मेडिकल संस्थान, सस्ते में हो जाता है MBBS, जान लें फीस

UPSC 2022 Result : डीयू की 3 स्टूडेंट्स ने हासिल की टॉप 4 रैंक, जानें क्या है UPSC टॉपर्स की कहानी…

लखनऊ पहुंची हल्दीघाटी की मिट्टी, मेवाड़ के राजा की इस बात पर भावुक हुए शहर वासी

पश्चिम की पार्टी होने का ठप्पा हटाएगी आरएलडी, अब नई रणनीति पर हो रहा काम, जानिए जयंत का प्लान

Success Story: पिता की एक दिन की कमाई ₹500, एक बेटा PhD स्कॉलर, दूसरे को मिला 65 लाख का जॉब ऑफर

Top 5 Course : ये हैं प्लेसमेंट वाले टॉप 5 कोर्स, जिसके बाद मिलता है लाखों-करोड़ों का पैकेज

Nightlife in Lucknow: नाइट लाइफ के लिए फेमस हैं नवाबों के शहर लखनऊ की ये 5 जगह, आप भी जरूर करें एंजॉय

Bada Mangal: लखनऊ की इस मंदिर में बजरंगबली को चढ़ाया गया 3 किलो चांदी का गदा
इस डर से नहीं ले रहे लोग नोट
लखनऊ की ज्यादातर दुकानों और शॉपिंग मॉल पर ग्राहकों से 2000 रूपए का नोट इसलिए व्यापारी नहीं ले रहे हैं. उनका कहना है कि अगर 2000 का नोट वे अपने ग्राहकों से ले लेंगे तो उन्हें लाइन में लगना पड़ेगा और लाइन में लगकर 2000 का नोट बदलवाना मतलब नोटबंदी के वक्त को याद करना है. इसी वजह से कोई भी 2000 का नोट उसी दिन से नहीं ले रहा है जिस दिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन नोटों के चलन से बाहर होने का आदेश जारी किया था.
.
Tags: Lucknow news, Uttar Pradesh News Hindi
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 19:04 IST








