फोटो में नजर आ रही लड़की रह चुकी हैं ‘मिस चेन्नई’, ‘बाहुबली’ स्टार संग जुड़ा था नाम, 39 साल में भी नहीं की शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा में कई ऐसी एक्ट्रेसेज रही हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. इन एक्ट्रेसेज की आज बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. फैंस अक्सर अपने फेवरेट सितारे पर नजर बनाए रहते हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियोज छाए रहते हैं. इसी बीच साउथ की एक टॉप एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इस फोटो में इस एक्ट्रेस को पहचान पाना काफी मुश्किल है. तो चलिए देखते हैं आप इस एक्ट्रेस को पहचान पाते हैं या नहीं? 

इन दिनों सोशल मीडिया पर साउथ सिनेमा की जिस एक्ट्रेस की बचपन की फोटो चर्चा का विषय बनी हुई हैं उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं. ये एक्ट्रेस ज्यादातर तमिल और तेलुगू फिल्मों में ही नजर आती हैं. फोटो में नजर आ रही इस बच्ची के अभिनय ही नहीं बल्कि खूबसूरती के भी लोग मुरीद हैं. ये एक्ट्रेस साल 1999 में ‘मिस चेन्नई’ का खिताब जीत चुकी हैं. 

अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि साउथ सिनेमा की मेगा स्टार एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) हैं. तृषा कृष्णन को हाल ही में मणिरत्नम की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ के पार्ट 1 और पार्ट 2 में देखा गया था. इन दिनों ये एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थलापति 68′ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. 

Trisha Krishnan childhood photo, Trisha Krishnan rare photo, Trisha Krishnan age, Trisha Krishnan boyfriend, Trisha Krishnan family, Trisha Krishnan husband, Trisha Krishnan films,Trisha Krishnan ex- boyfriends,Trisha Krishnan affairs,Trisha Krishnan films, Trisha Krishnan- Rana daggubati, Rana daggubati age, Rana daggubati wife, Rana daggubati girlfriend, Rana daggubati ex- girlfriends, Rana daggubati affairs, Rana daggubati family, Rana daggubati parents

(फोटो साभार- instagram @trishakrishnan)

काफी चर्चित रही पर्सनल लाइफ-
अगर तृषा कृष्णन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो ये एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप की खबरों के चलते काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं. तृषा कृष्णन का नाम साउथ के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ जुड़ चुका है. तृषा और ‘बाहुबली’ फेम एक्टर राणा दग्गुबाती का रिलेशनशिप इंडस्ट्री का काफी चर्चित रिलेशनशिप था. राणा दग्गुबाती ने खुद तृषा संग रिश्ते की बात को स्वीकार किया था. हालांकि, दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया था.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Rana Daggubati, South Actress

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें