
नरेश पारीक/ चूरू. जिले की रतनगढ़ पंचायत के गांव लाछड़सर गांव की एक युवा सरपंच ने गांव की काया पलट कर रख दी है. सरपंच धापू देवी ने जिस समय सरपंच पद संभाला था उस समय गांव की स्थिति ऐसी नहीं थी, पंचायत में सड़क के नाम पर खुर्रे थे. घर के गंदे पानी की निकासी सड़क पर होती थी. इस कारण गंदगी गलियों में दिखाई देती थी.
धापू देवी ने सरपंच पद संभालने के बाद गांव की गलियों की सड़क पर ब्लॉक लगासड़कों का निर्माण करवाया. गंदे पानी की निकासी के लिए हर घर के आगे ही सोखते गढ्ढो का निर्माण करवा दिया. जिसके कारण घर के गंदे पानी को गढ्ढों में ही डालने की व्यवस्था कर दी गई, इससे गंदा पानी सड़क पर नही आता ओर पूरा गांव स्वच्छ हो गया है.
युवाओं को प्रेरित करने के लिए लिखवाए स्लोगन
सरपंच धापू देवी ने लाछड़सर मेंसीनियर सैकेंडरी स्कूल, खेल ग्राउंड, गांव में लाइब्रेरी, सार्वजनिक कुंड अमृत सरोवर, सार्वजनिक पार्क,सामुदायिक भवन अलग से बालिका स्कूल, पशु चिकित्सालय, पूरे गांव में पक्की सड़क, श्मशान भूमि में हजारों की संख्या में पेड़ पौधे लगा गांव को हरा भरा बनाने की दिशा में भी कार्य किए है. सरपंच ने बताया कि आज गांव का बच्चा पढ़ाई के लिए शहर नहीं जाता. सभी विषय गांव की स्कूल उपलब्ध है. गांव कीदीवारों पर शानदार पेंटिंग बनाई गई है. जिन पर युवाओं को प्रेरित करने वाले सलोग्न लिखे गए हैं. गांव का एक मात्र आंगनबाड़ी केंद्र जो खंडहर हो चुका था. उसका पुनिर्निर्माण कराया गया है.
सार्वजनिक शौचालयों को दिया आकर्षक रूप
गांव के सामुदायिक केंद्र में स्थित सार्वजनिक शौचालय को बस का रूप दे दिया तो ग्राम पंचायत भवन को इंजन ओर रेलगाड़ी का रूप दे दिया. सार्वजनिक कुंड को नांव की आकृति दे और उस पर मछलियों ओर जलपक्षियों के सुंदर पेंटिंग करवा दी गई. वहीं अब सरपंच द्वारा अब स्वयं के खर्चे से गांव के सभी मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वारों का निर्माण करवाया जा रहा है.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 18:28 IST








