
मुंबई. साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने जब से ‘थलापति 68’ (Thalapathy 68) की घोषणा की है, तब से ही उनके फैंस उत्साहित हो गए हैं. विजय की फिल्मों को लेकर ना सिर्फ दक्षिण भारत में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी खासा क्रेज रहता है. थलापति विजय ने ‘Thalapathy 68’ का टीजर जारी किया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लगतार चर्चा बनी हुई है. फिल्म को साउथ के जाने माने निर्देशक वेंकट प्रभु बना रहे हैं. इस फिल्म से पहले विजय की इस साल एक और बड़ी फिल्म आने वाली है, जिसमें बॉलीवुड का एक बड़ा सितारा नजर आएगा.
‘थलापति 68’ अगले साल 2024 में रिलीज होगी और इसे लेकर दर्शक अभी से ही उत्साहित हो गए हैं. इससे पहले साल 2023 में भी विजय धमाल मचाने वाले हैं. विजय निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म ‘लियो’ में नजर आएंगे. यह फिल्म 19 अक्टूबर 2023 को दिवाली से पहले रिलीज होगी. यानी की साल के अंत में विजय बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है. खबरों के अनुसार, फिल्म का बजट 250 करोड़ से ज्यादा का है. बता दें कि लोकेश के साथ विजय के साथ यह दूसरी फिल्म है. इससे पहले वे दोनों साल 2021 में आई ‘मास्टर’ साथ नजर आए थे.
14 साल बाद फिर तृषा के साथ
‘लियो’ फिल्म एक मामले में दर्शकों के लिए काफी खास होने वाली है क्योंकि 14 साल बाद इस फिल्म में एक बार फिर विजय और तृषा कृष्णन की जोड़ी नजर आएगी.पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी को लोग देखना पसंद करते हैं. दोनों साथ में ‘गिल्ली’, ‘कुरुवी’, ‘थिरुपाची’ और ‘आथी’ में साथ नजर आ चुके हैं. इसके बाद दोनों 14 साल से किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं. ऐसे में दोनों कलाकारों के फैंस के लिए यह फिल्म काफी खास है.
.
Tags: Entertainment Special, Sanjay dutt, Shahrukh khan, Thalapathy Vijay
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 12:35 IST








