Dog In Train: हर दिन लोकल ट्रेन से यात्रा करता है कुत्ता, रात में लौट जाता है घर! समझदारी देख हैरान हुए लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कुत्ते बेहद समझदार जीव होते हैं. वो इंसानों के साथ रहते-रहते उनके तौर तरीके, उनकी बातें तक समझने लगते हैं. यही कारण है कि वो हमारे बीच इतनी आसानी से घुल मिल जाते हैं. पर कुत्तों की समझदारी का इन दिनों एक ऐसा नमूना देखने को मिल रहा है जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा. एक वायरल वीडियो (Dog travel in Mumbai Local) में नजर आ रहा है कि कैसे एक कुत्ता, लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहा है और एक ही स्टेशन पर रोज चढ़ता उतरता है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @indiaculturalhub पर हाल ही में मुंबई लोकल (Dog in train Mumbai video) का एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो लोगों के दिलों को छू रहा है. इस वीडियो की खास बात है इसमें नजर आने वाला एक कुत्ता. ये एक आवारा कुत्ता है जो यहां-वहां घूमता रहता है पर उससे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि कुत्ता बेहद समझदार है क्योंकि वो लोगों की तरह मुंबई लोकल से लगभग हर दिन सफर करता है. वो एक स्टेशन से चढ़ता है और आगे जाकर दूसरे स्टेशन पर उतर जाता है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें