Summer Vacation: IPL के बीच क्रिकेट में रमे भोपाल के बच्चे, मोबाइल छोड़ मैदान में बहा रहे पसीना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य तिवारी/भोपाल: एमपी में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. छुट्टियों के दौरान खेलों में अपनी प्रतिभा को निखारने का बच्चों के पास सुनहरा मौका रहता है. आईपीएल का सीजन चालू है. ऐसे में बच्चे मोबाइल को छोड़ मैदान में उतर चुके हैं. यही कारण है कि बच्चों में क्रिकेट का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है.

भोपाल में छुट्टियां शुरू होने से कई क्रिकेट अकादमी में समर कैंप की भी शुरुआत हो चुकी है. 3 हजार से ज्यादा बच्चे इन अकादमी में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेते नजर आ जाएंगे. इनके अलावा, कई ऐसे और अन्य खेल भी हैं, जिनमें बच्चे विशेष रूप से रुचि ले रहे हैं जैसे बैडमिंटन, कराटे, मार्शल आर्ट, जूडो, फुटबॉल, कुश्ती, स्केटिंग, हॉकी आदि. इन खेलों की अकादमी में बच्चों को ट्रेनिंग कोचों के द्वारा ही दी जा रही है.

स्पोर्ट्स में अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने के लिए आप भी इन स्पोर्ट्स एकेडमी से अपने बच्चो को जोड़ सकते हैं, जो आपके घर से करीब हो. क्या पता इन अकादमी में एडमिशन कराने के बाद आपके घर से भी कोई स्पोर्ट स्टार निकल आए, जो आपका और देश का नाम रोशन करे.

कोई बनना चाहता है कोहली तो कोई धोनी
अरेरा क्रिकेट अकादमी में समर कैंप लग चुका है. बच्चों से बातचीत के दौरान पता चला कि कोई विराट कोहली जैसा बैट्समैन तो कोई महेंद्र सिंह धोनी जैसे कूल कैप्टन बनना चाहता है. इसके लिए बच्चे मैदान में उतर कर जमकर पसीना बहा रहे हैं. सबसे अच्छी बच्चे मोबाइल से दूर आउटडोर गेम्स को प्राथमिकता दे रहे हैं.

सिखाते हैं क्रिकेट की बारीकियां
अरेरा क्रिकेट अकादमी के प्रमुख कोच सुरेश चेनानी ने बताया कि हम लोग गर्मियों की छुट्टी में बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाते हैं और बच्चों को विशेष सुविधा भी देते हैं. अगर बच्चे ज्यादा हो जाते हैं तो अलग अलग उम्र के बच्चों का ग्रुप बना कर उनको अभ्यास करवाते हैं और मैच भी खिलवाते हैं, ताकि बच्चों का मन लगा रहे.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 18:10 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें