शादी के बाद दूर रहता है पति और जेठानी बोली…, अजीबो-गरीब शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला, पुलिस हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विवाहिता ने पति और जेठानी पर लगाए गंभीर आरोप
कहा- 5 लाख कैश और कार के लिए ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित
एडिशनल SP ने TI को तत्काल कार्रवाई करने के दिए निर्देश

ग्वालियर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में एक विवाहिता ने अपने पति और जेठानी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है. विवाहिता का आरोप है कि पति और ससुराली उसे 5 लाख कैश और कार दहेज में लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं. विवाहिता का आरोप है कि पति ने शादी के बाद से रिलेशन तक नही बनाया. तो वही उसकी जेठानी उसे बौद्ध धर्म अपनाने के लिए प्रताड़ित कर रही है. दीपावली पर लक्ष्मी पूजन तक नही करने दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

मुरार के नर्मदापुरम कॉलोनी की रहने वाली 22 साल की विवाहिता ने जनसुनवाई में पहुंचकर गंभीर शिकायत की है.  विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी थाटीपुर थाना क्षेत्र के नितिन नगर इलाके में रहने वाले भूपेंद्र सिंह के साथ हुई थी. विवाहिता की शिकायत के मुताबिक उसकी शादी 20 जनवरी 2022 भूपेंद्र के साथ हुई थी. उसके परिवार ने अपनी क्षमता के मुताबिक शादी में करीब 8 लाख रुपये का खर्चा किया था.

महिला ने लगाए गंभीर आरोप
विवाहिता ने बताया कि जैसे ही वह शादी के बाद पहली बार विदा होकर ससुराल पहुंची तो उसके ससुराल में पति, सास, ससुर, नंदू सभी लोगों ने उसे कम दहेज लाने के लिए ताने देना शुरू कर दिया. पति ने तो उसके साथ 1 दिन भी रिलेशन नहीं बनाए. वहीं उसकी जेठानी बौद्ध धर्म को मानती है और वह लगातार उस पर बौद्ध धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रही है.

आपके शहर से (ग्वालियर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ये भी पढ़ें: मेरी कोई संतान नहीं, शादी के बाद…, पति को पैरोल पर रिहा करने पत्नी ने की इमोशनल अर्जी

यहां तक कि जेठानी ने दीपावली के दिन उसे अपने घर में लक्ष्मी पूजन तक नहीं करने दिया. विवाहिता की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि  विवाहिता की शिकायतें गंभीर है. यही वजह है कि थाटीपुर थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

Tags: Crime News, Gwalior news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें