दुल्‍हन बनने के ल‍िए गर्लफ्रेंड ने क‍िया 20 क‍िलोमीटर तक पीछा, ब्वॉयफ्रेंड को पकड़कर दोबारा लाई मंडप में, शादी की और दूल्‍हे को बनाया पत‍ि

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्‍तर प्रदेश के बरेली सें एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां की एक प्रेमी और प्रेमिका की कहानी बड़ी ट्विस्ट भरी है इस कहानी के बाद शादी हुई है. प्‍यार के बाद इसी ट्विस्ट के चलते दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. प्रेमी का मंदिर में शादी करने का मूड जैसे ही बदला वैसे ही प्रेमी रफूचक्कर हो गया. प्रेमिका ने उसका पीछा करते हुए करीब 20 किलोमीटर दूर जाकर प्रेमी को पकड़ लिया और बस से उतार कर दोबारा मंदिर लाकर शादी कर ली.

बरेली के रामनगर रोड पर मंदिर के मंडप से प्रेमी भागने का मामला सामने आया है. प्रेमिका ने 20 किलो मीटर दूर बस में सवार प्रेमी को भमोरा से पकड़ लिया. शादी का ड्रामा करीब दो घंटे चलता रहा. प्रेमिका प्रेमी को जबर्दस्ती मंदिर ले जाकर शादी की है. बरेली में पुराना शहर की रहने वाली प्रेमिका का ढाई साल से बिसौली बदायूं के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

युवती के घर वालों को इसकी भनक लग गई. इसके बाद प्रेमी युगल ने शादी करने का फैसला किया. सोमवार को रामनगर रोड स्थित भूतेश्वरनाथ मंदिर में युवती के घर वालों की मौजूदगी में शादी कराने की तैयारी की गई. युवती अपने प्रेमी के साथ सज-धजकर फेरे लेने को मंदिर के मंडप में पहुंच गई, लेकिन प्रेमी का मूड अचानक बदल गया और मौका पाकर फरार हो गया.

प्रेमिका को पता चला कि प्रेमी बस से बैठकर फरार हो गया. जैसे ही प्रेमिका को पता चल वो भी पीछे पड़ गई और प्रेमी को 20 km दूर जाकर प्रेमी को बस से पकड़ लिया और दोबारा मंदिर में लाकर जबर्दस्ती शादी में कर ली. बताया जा रहा है कि प्रेमी ने कहा कि मां को बिसौली से लाने की बात कही थी. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं. मंदिर में प्रेमिका के घरवालों संग बैठी दुल्हन काफी देर तक प्रेमी के साथ फेरे लेने के लिए आने का इंतजार करती रही. ज्यादा देर होने पर दूल्हे से फोन पर संपर्क किया, तो उसने बताया वह अपनी मां को बुलाने बिसौली बस से जा रहा है.

प्रेमी की लोकेशन पूछने के बाद प्रेमिका करीब 20 km दूर भमोरा बस स्टैंड पहुंच गई. करीब दो घंटे तक दोंनो के बीच ड्रामा चलता रहा और काफी भीड़ भी जुट गई. भीड़ और ड्रामा को देख शर्मिंदा हुए प्रेमीका प्रेमी को शादी करने के लिए ले गई और शादी की हामी भरने पर मंदीर में शादी सम्पन्न हुई.

Tags: Bareilly news, Unique wedding, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें