Pilibhit News : मामूली विवाद के चलते पति की पीट-पीटकर हत्या, शराब के चलते पहले भी होता था विवाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सय्यद कयम रजा, पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पति के शराब पीने के परेशान पत्नी ने घरेलू कलह के चलते शराबी पति की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर हत्यारोपी पत्नी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शूरु कर दी है. घटना थाना हजारा क्षेत्र स्थित कबीरगंज गांव की है.

घटना पीलीभीत जिला के थाना हजारा क्षेत्र की है. जहां के निवासी 45 वर्षीय युवक रामनरेश को शराब की लत थी, ऐसे में उससे परेशान होकर मृतक की पत्नी ने लाठी-डंडों से पीट-पटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.दरअसल बीते रविवार को मायके गई विवाहिता ने घर कर देखा कि शराबी पति ने भैंस को ₹9000 में बेच दिया. जिसको लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच क्लेश हुआ और आरोपी पत्नी ने पति को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

भैंस बेचने के कारण शुरू हुआ था झगड़ा
मामले को लेकर जानकारी देते हुए मृतक रामनरेश के बेटे सोनू ने बताया कि मां-पिता के बीच शराब पीने को लेकर क्लेश चल रहा था. मां मायके गई हुई थी. उसी दौरान पिता ने भैंस के बच्चे को बेच दिया, जिससे परेशान होकर मां और पिता के बीच लड़ाई हुई । इस दौरान मां ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी.. बाबा व परिवार के लोगो ने मिलकर मां के खिलाफ तहरीर दे दी है जिस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Tags: Crime in uttar pradesh, Pilibhit news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें