
अररिया. बिहार के अररिया में रिश्तों और मानवीय संवेदना को तार-तार करने वाली घटना हुई है. नेपाल बोर्डर स्थित बेला गांव में एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी वहीं भाई को भी गोलियों से भून दिया. दरअसल दो भाइयों के बीच किसी मामले को लेकर झगड़ा हो रहा था. इसी बीच पिता झगड़ा सुलझाने गये तो आवेश में आरोपी बेटा मो.सेराज ने ताबड़तोड़ अपने पिता के सीने में तीन गोलियां दाग दी जिसमें पिता अबुजर आलम की मौके पर हीं मौत हो गयी.
पिता की हत्या करने के बाद उसने अपने भाई को भी गोली मार दी. आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है आरोपी बेटा और पिता दोनों हीं अपनी मां की हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है. बसमतिया ओपी थानेदार शिवपूजन कुमार ने बताया कि किसी पुराने मामले को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था. जब पिता बीच में गये तो एक पुत्र ने गोली चलानी शुरू कर दी जिसमें पिता की मौके पर हीं मौत हो गयी जबकि एक भाई जख्मी हो गया है.
आरोपी की गिरफ़्तारी कर ली गयी है और घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी बेटे को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.
.
Tags: Bihar News
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 16:46 IST








