Viral Video: दादी को पैरिस घुमाने ले गया पोता, शाहरुख खान की तरह दिया पोज! लोग बोले- ‘ये है असली सफलता!’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हमारे माता-पिता या दादा-दादी जिंदगी भर हमारे लिए इतना कुछ करते हैं पर हम उनके लिए कुछ भी नहीं कर पाते. पर जब हम नौकरी करने लगते हैं, अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं तो ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम भी उनकी देखभाल करें और उन्हें वो सारी खुशियां दें, जो उन्होंने हमें पालने पोसने में त्याग दी थीं. ऐसा ही एक पोते ने भी किया. वो अपनी दादी (Grandson takes grandmother to Paris video) को पैरिस घुमाने ले गया और अब दादी के साथ उसका ये दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है.

ब्रिटेन में काम करने वाले पाकिस्तान के डॉ. उसामा अहमद (Dr Usama Ahmed) एक डेंटिस्ट (Dentist takes grandmother to Paris trip) हैं और उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपनी दादी के साथ विदेशी जमीन पर घूमते-फिरते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- दादी को उनकी जिंदगी के सबसे खास पल देते हुए. दरअसल, उसामा दादी को लेकर फ्रांस पहुंचे और उन्हें पैरिस शहर दिखाया. बुजुर्ग महिला के लिए भी ये बेहद खास अनुभव था. वीडियो में वो बेहद खुश दिख रही हैं.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें