शराब के नशे में हैवान बना युवक, 2 साल की बच्ची को अगवा करने के बाद की हत्या, रेप की आशंका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमुई. बिहार के जमुई शहर से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां 2 साल की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या के पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है. घटना खैरमा मोहल्ले की है. इस घटना को अंजाम देने का आरोप बच्ची के पड़ोसी के रिश्तेदार 25 वर्षीय युवक रंजीत मांझी पर लगा है. इस मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार बीते रविवार की दोपहर से 2 साल की मासूम ऋषि लापता थी. बताया जा रहा है कि रंजीत मांझी ने ही पहले बच्ची को अगवा किया और फिर अपने नाना के घर ले जाकर हत्या को अंजाम दिया.

हत्या करने के बाद रंजीत बच्ची के शव को झोला में डाल पीठ पट लादकर बस स्टैंड के पास ले गया और कचरा के ढेर में फेंक दिया. बच्ची की हत्या करने के बाद उसे झोला में ले जाते हुए रंजीत मांझी सीसीटीवी में कैद हो गया. रविवार की दोपहर में ऋषि अपने भाई बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी. बाद में वह लापता हो गई जिसके बाद उसके पिता राजकुमार यादव ने इलाके में काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला. इसी दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाले जागो मांझी का नाती रंजीत भी नाना का पैसे चुराकर गायब है.

बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर जागो मांझी और उसके नाती रंजीत दोनों ने शराब पी रखी थी. बाद में रंजीत ही मासूम बच्ची को अपने नाना के घर ले गया और फिर उसकी हत्या कर दी. आशंका जतायी जा रहा है कि इस दौरान बच्ची के साथ रेप भी किया होगा और गला दबाकर हत्या करने के बाद रंजीत ने शव को ठिकाने लगाया. परिवार वालों ने जब पुलिस को बताते हुए रंजीत पर शक किया तो पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार किया और फिर उसे पूछताछ शुरू की. फिर छापेमारी कर बच्ची के शव को बस स्टैंड के समीप कचरा के ढेर से बरामद किया है.

आपके शहर से (जमुई)

फिलहाल शव का पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच कराई जा रही है, साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक रंजीत कचरा चुनने का काम करता है और वो शराबी प्रवृत्ति का है. इस मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर से बच्ची लापता थी, जिसका शव गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की निशानदेही पर कचरे के ढेर से बरामद किया गया है. दो साल की मासूम कि किस तरह हद से हत्या की गई और उसके साथ कोई गलत काम हुआ कि नहीं यह पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के रिपोर्ट के बाद सामने आएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Tags: Bihar News, Crime News, Jamui news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें