शहर के बड़े-बड़े बंगलों को भी मात देता है छोटे से गांव में बना यह घर, खूबसूरत इतना कि लोगों की नहीं हटती निगाहें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 मोहित शर्मा/ करौली. दुनिया के हर व्यक्ति की एक तमन्ना होती है कि उसका भी एक सुंदर घर हो. घर की इसी तमन्ना के लिए वह जीवन भर संघर्ष करता है और फिर बाहर बड़े शहर में जाकर घर बना लेता है. घर की चर्चा में आज हम बात कर रहे हैं राजस्थान के करौली की ग्राम पंचायत सनेट के छोटे से गांव कांधरोली में बने एक किसान परिवार के घर की. जिसकी खूबसूरती कुछ ऐसी है कि आज यह घर हर व्यक्ति की निगाहों को अपने खूबसूरत स्वरूप से हटने नहीं देता है. गांव के बीचो-बीच खेतों में बना यह सुंदर और अनोखा घर आज बड़े बड़े शहरों में बनने वाले बंगलो को भी भौतिक सुविधाओं और खूबसूरती में पीछे पछाड़ रहा है. यही वजह है कि जो भी व्यक्ति छोटे से गांव के इस घर को देख लेता है तो फिर वह इस घर की सुंदरता और बनावट का दीवाना हो जाता हैं.

गांव में 2 बीघा में फैला हुआ है यह घर
घर के मालिक भगवान सिंह गुर्जर का कहना है कि सब कोई गांव से निकलकर शहर में घर बनाता है. लेकिन हमने शहर से पहले अपने गांव को तवज्जो देते हुए गांव में ही खूबसूरत घर बनवाया है. उनका कहना है कि 2 बीघा में फैले हमारे इस घर की बनावट की तारीफ क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ हमारे दूरदराज से आए दिल्ली मुंबई तक के रिश्तेदार भी करते हैं. जिसका सबसे बड़ा कारण है हमारे घर में विशाल शिव मंदिर सहित घर के बाहर 70 प्रकार के पौधों का बगीचा और हवन करने के लिए 5 हवन कुंडली भी बगीचे में बनी हुई है.

हरियाली से बनाई है घर की शोभा
घर के मालिक भगवान सिंह गुर्जर के मुताबिक उन्होंने अपने खूबसूरत घर की शोभा 70 प्रकार के फलदार और छायादार वृक्षों से बनाई है. गांव में बने इस खूबसूरत घर की सबसे बड़ी खासियत है कि एक बार जो भी व्यक्ति इस घर में प्रवेश कर लेता है तो वह फिर इसकी खूबसूरती का दीवाना बन जाता है.

देखते ही बनती है इस घर की खूबसूरती 

हरियाली से लथपथ गांव के इस घर को देखने पहुंचे फिनिश सोसाइटी के प्रोजेक्ट ऑफिसर राजेंद्र सिंह ने बताया कि घर के मालिक ने इस घर को इस तरीके से बनाया और सजाया है कि लोग दूर-दूर से इस घर को देखने के लिए पहुंचते हैं. घर के मालिक ने इस अनोखे घर की शोभा को बढ़ाने के लिए कई प्रकार के फलदार व छायादार वृक्ष लगाई हुई है. जो इस घर की बनावट के साथ साथ इसकी खूबसूरती को भी चार चांद लगा रहे हैं. उनका कहना है कि वाकई में इस घर की खूबसूरती देखते ही बनती है. जिसको बार-बार देखने का मन करता है और देख कर भी मन नहीं भरता है.

शहर की ओर भागने वाले लोगों के लिए मिसाल है यह घर

फिनिश सोसाइटी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर लोगों की स्थिति यह है कि वह गांव को छोड़कर शहरों की ओर भाग रहे हैं. शहर की बजाय कांधरोली गांव के किसान भगवान सिंह गुर्जर ने भौतिक सुख सुविधाओं से परिपूर्ण घर बनाकर गांव के जो लोग शहर में घर बनाने के लिए जा रहे हैं उन्हें भी यह घर मिसाल पेश कर रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 14:29 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें