भागलपुर से समस्तीपुर जा रहा अमूल मिल्क का चोरी ट्रक बरामद, चोरों ने बेच दिया मिठाई और दूध

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संतोष कुमार गुप्ता/छपरा. भागलपुर के तिलकामांझी इलाके से लाखों का अमूल दूध लेकर निकला ट्रक गायब हो गया था. जिसको छपरा से बरामद कर लिया गया है. भागलपुर से समस्तीपुर जाने के क्रम में ट्रक सहित अमूल दूध की चोरी हो गई थी. अब यह अमूल दूध छपरा के मशरक थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है. इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिसरात में लेकर पूछताछ कर रही है.

आपको बता दें कि भागलपुर के तिलकमांझी थाना क्षेत्र के प्रदीप जालान ने अमूल दूध और दूध के प्रोडक्ट से लदा ट्रक समस्तीपुर के दो दुकानदारों ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजा था, जो रास्ते से ट्रक सहित गायब हो गया था. इसके बाद प्रदीप जालान ने तिलकामांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

पुलिस ने मास्टरमाइंड को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
भागलपुर जिला के तिलकामांझी थाना की पुलिस जांच पड़ताल के दौरान सारण जिले के मशरक थाना पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से बंगरा गांव में छापेमारी कर घटना के मास्टर माइंड सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ कर इलाके के चैनपुर चरिहारा, बहरौली, यदु मोड़, दुर्गा चौक, स्टेशन रोड और अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अमूल दूध बरामद किया. वहीं इस मामले में अन्य इलाकों में भी छापेमारी की जा रही है.

20 लाख का अमूल प्रोडक्ट रास्ते से हो गया था गायब
थोक व्यापारी प्रदीप जालान ने बताया कि भागलपुर से समस्तीपुर के लिए 20 लाख रुपए का अमूल दूध और इसके प्रोडक्ट् ट्रक से चला था जो रास्ते में चोरी कर ली गई. मशरक थाना क्षेत्र के इलाके में बरामद अमूल दूध और अन्य प्रोडक्ट बरामद किया गया. बरामद प्रोडक्ट की कीमत लगभग 3 लाख है. वहीं इस मामले में मशरक थानाध्यक्ष राजेश चौधरी और भागलपुर से आई पुलिस टीम मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. दो जिले की पुलिस लगातार मशरक थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी करने में जुटी हुई है.

Tags: Bihar News in hindi, Crime News, Saran News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें