भारत में ड्रग्स कारोबार चलाने वाली डी-कंपनी पर श‍िकंजा, क्राइम ब्रांच ने मुंबई एयरपोर्ट पर दबोचा बड़ा सप्‍लायर अली असगर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



मुंबई. देशभर में ड्रग्‍स के खि‍लाफ बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. राज्‍य पुल‍िस और एनसीबी (NCB) इसके ख‍िलाफ पूरी सख्‍ती के साथ अभ‍ियान छेड़े हुए हैं. इस कड़ी में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर बड़ा ऑपरेशन चलाया. इस दौरान डी कंपनी (D company) के खास गुर्गे कैलाश राजपूत के बेहद करीबी और दायां हाथ माने जाने वाले अली असगर शिराजी को धरदबोचने में कामयाबी हास‍िल की है. कैलाश राजपूत (Drug Operator Kailash Rajput) भारत में ड्रग्स ऑपरेट करने का धंधा करता है.

ये भी पढ़ें- बरामद 40 हजार करोड़ की ड्रग्स के तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से जुड़े, NCB अधिकारी ने किया खुलासा

मुंबई पुल‍िस की क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताब‍िक डी-कंपनी के ड्रग्‍स रैकेट का पर्दाफाश करने और उसकी कमर तोड़ने के ल‍िए मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है. उसने डी कंपनी के ड्रग्‍स स‍िंडिकेट (Drugs Syndicate) को ऑपरेट करने वाले कैलाश राजपूत के राइट हैंड पर श‍िकंजा कसा है. पुल‍िस टीम ने उसको ग‍िफ्तार कर ल‍िया है.

सूत्र बताते हैं क‍ि अली असगर शिराजी पूरे भारत में ड्रग्स का कारोबार संभालता था. मुंबई क्राइम ब्रांच अली पर श्रीनगर और दिल्ली में नजर रखे हुए थी. इसके बाद पुल‍िस टीम ने फुलप्रूफ तैयारियों के साथ उसको मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर किया है. अली असगर की ग‍िरफ्तारी कैलाश राजपूत और डी कंपनी के ल‍िए बड़ी चोट मानी जा रही है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें