पूरे राजस्थान में निशुल्क ब्लड उपलब्ध कराता है यह ग्रुप, फल के नाम पर हुआ है इस ग्रुप का नामकरण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कृष्ण कुमार/ नागौर. नागौर जिले में ब्लड डोनेशन करवाने के लिए एक फल के आधार पर ग्रुप का नाम बना हुआ है. जी हां यह है नागौर का मौसंबी ग्रुप जिसकी शुरुआत कोरोना काल के दौरान हुई. उस समय के तत्कालिक कलेक्टर जितेन्द्र सोनी के सुझाव के कारण वहां के समिति सदस्यों ने रक्तदान शिविर की जगह एक ग्रुप बनाने की सोची और लोगो की जानकारी इकठ्ठा करके सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया.

दरअसल वर्ष 2021 में वीर तेजाजी के मेले के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जा रहा था. कलेक्टर ने सुझाव दिया कि तेजाजी महराज के मेले के अवसर पर हजारों लोग रक्तदान कर देगें. लेकिन ब्लैड 3 महीने तक स्टोरेज किया जा सकता है इसके बाद ब्लड का उपयोग नहीं लिया जा सकता. तब वहां पर इस ग्रुप का सुझाव दिया .

ऐसे पड़ा ग्रुुप का नाम मौसंबी
इस ग्रुप को 25 सदस्यों द्वारा संचालित किया जाता है. इस ग्रुप के सदस्य विकास धौलिया बताते है कि रक्त दान के बाद सबसे ज्यादा मौसंबी का जूस पीया जाता है. अगर कोई भी व्यक्ति बीमार होता है या फिर शरीर में थकान आती है तो भी मौसंबी का जूस पीया जाता है. इस आधार पर इस ग्रुप का मौसंबी नाम दिया गया.

बेवसाईट और प्लेस्टोर पर ऐप के रुप में है उपलब्ध
विकास धौलिया ने बताया कि यह ग्रुप पूरे राजस्थान में जहां कही पर खून की आवश्यकता होती है तो नि:शुल्क उपलब्ध करवाता है. इस ग्रुप की बेवसाईट पर 80 से 90 हजार के मध्य लोग रजिस्ट्रेड है. वही मोबाईल फोन में 4500 के आस पास लोगों ने ऐप को डाऊन लोड करके रखा हुआ है. इस ग्रुप की https://mosambiindia.com/index.php/Login यह बेवसाईट है. जहां पर जिस किसी को ब्लड की आवश्यकता है तो संपर्क कर सकता है.
अब तक इस ग्रुप के द्वारा 13500 यूनिट ब्लड लोगों के लिए यह ग्रुप ब्लड उपलब्ध करवा चुका है. यहां पर जरुरतमंद लोगो के लिए नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध करवाया जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 12:54 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें