Gmail में 'Z+ सिक्योरिटी' के साथ ऐसे भेजें अपने सीक्रेट ई-मेल, हर कोई नहीं जानता ये कमाल का फीचर, बस चंद स्टेप्स का है काम!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गूगल जीमेल में ई-मेल के लिए पासवर्ड-प्रोटेक्शन का फीचर देता है. इससे किसी भी मेल में सिक्योरिटी का एडिशनल लेयर ऐड किया जा सकता है. इसके लिए यूजर्स को confidential mode को एक्टिव करना होगा. इस मेल में मैसेज और अटैचमेंट दोनों ही भेजे जा सकते हैं. (Image- UnSplash)

इस मोड में भेजे गए मेल के लिए एक्सपायरी टाइम भी सेट किया जा सकता है. इतना ही नहीं इस मोड के ई-मेल को फॉर्वर्ड, कॉपी, प्रिंट या डाउनलोड नहीं किया जा सकता. आइए जानते हैं इस मोड को ऑन करने का तरीका. (Image- UnSplash) इसके लिए सबसे पहले आपको Gmail ओपन करना होगा और Compose पर क्लिक करना होगा. इसके बाद विंडो के बॉटम राइट से Toggle confidential mode पर क्लिक करना होगा. (Image- UnSplash) इसके बाद आपको यहां एक्सपायरेशन डेट और पासकोड सेट करना होगा. अगर आपने यहां No SMS passcode का ऑप्शन सेलेक्ट किया तो रिसीवर जीमेल ऐप के जरिए इसे सीधे ओपन कर पाएंगे. वहीं जो रिसीवर जीमेल इस्तेमाल नहीं करते उन्हें ई-मेल के जरिए पासकोड मिलेगा. (Image- UnSplash) वहीं, अगर आपने SMS passcode का ऑप्शन सेलेक्ट किया तो रिसीवर को टेक्स्ट मैसेज के जरिए पासकोड मिलेगा. ध्यान रहे कि आपको यहां रिसीवर का नंबर डालना होगा. फिर Save पर क्लिक करना होगा. (Image- UnSplash) आपको बता दें कि आप कभी भी भेजे गए ई-मेल से एक्सेस भी खत्म कर सकते हैं. इसके लिए आपको Sent में जाकर Remove access पर क्लिक करना होगा. (Image- UnSplash)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें