
पेरिस. कार्लोस अल्कारेज नवीनतम एटीपी रैंकिंग में नोवाक जोकोविच को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं, जिससे उन्हें फ्रेंच ओपन में शीर्ष वरीयता मिलेगी. इटैलियन ओपन का खिताब जीतने वाले डेनियल मेदवेदेव नवीनतम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं.
रोम में गत चैंपियन के रूप में उतरे नोवार जोकोविच को चौथे दौर में हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह तीसरे स्थान पर खिसक गए. नोवाक जोकोविच ने दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी के रूप में रिकॉर्ड 386 सप्ताह बिताए. यह बदलाव तब आया है जब फ्रेंच ओपन सिर्फ एक हफ्ते में शुरू होने वाला है.
विनेश फोगाट ने कहा- मैंने भी सबकुछ सालों तक बर्दाश्त किया, अब बृजभूषण की गिरफ्तारी तक लड़ेंगे
रविवार से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन के साथ पहली बार स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता मिलेगी. वह इस महीने 20 बरस के हो जाएंगे. उन्होंने 2023 में 30 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बने, 1400 से अधिक अंक भी
दूसरी तरफ गत फ्रेंच ओपन चैंपियन ईगा स्वियातेक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं. वह एक साल से अधिक समय से दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी हैं. उनके बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता एरिना सबालेंका दूसरे स्थान पर हैं.
इटैलियन ओपन में महिला एकल का खिताब जीतने वाली एलेना रिबाकिना दो स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं. जेसिका पेगुला तीसरे स्थान पर बरकरार हैं.
.
Tags: French Open Tennis Grandslam Tournament, No 1 Tennis Player, Novak Djokovic
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 12:01 IST








