How To Change ₹2000 Note: अगर आपके पास भी है ₹2000 का नोट, तो ना हों परेशान, बैंक में आसानी से होगा जमा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विशाल भटनागर/मेरठ. अगर आपके पास भी 2,000 रुपये (2000 Rupees Note) के नोट हैं, और आप उसको लेकर चिंतित हैं तो बिल्कुल भी टेंशन नहीं लें. आज यानी 23 मई से उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) समेत पूरे देश में बैंकों में 2,000 रुपये के नोट एक्सचेंज (2000 Rupees Note Exchange) व जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. लोग भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशा-निर्देशों के अनुसार 30 सितंबर, 2023 तक 2,000 रुपये के नोट बैक में जमा या उसे चेंज करा सकेंगे. इसमें किसी भी प्रकार से दिक्कत ना हो, बैंकों के द्वारा इस पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है.

मेरठ जिला अग्रणी बैंक के अधिकारी एस.के मजूमदार ने बताया कि 2,000 रुपये के नोट को लेकर लोग बिल्कुल भी परेशान ना हों. जिनके पास भी 2,000 रुपये के नोट हैं वो संबंधित बैंक की शाखा से जा कर नोट एक्सचेंज कर सकते हैं. इसके लिए एक दिन में 20,000 रुपये तक की सीमा निर्धारित की गई है. इसके अलवा, अगर बैंकों के द्वारा निर्धारित किए गए कॉमन सर्विस सेंटर से 2,000 रुपये के नोटों को एक्सचेंज करना चाहते हैं तो यहां 4,000 रुपये तक एक्सचेंज कर सकते हैं.

उनके अनुसार 2,000 रुपये के नोट जमा करने को लेकर कोई लिमिट निर्धारित नहीं है. ऐसे में आपके पास जितने भी नोट हों, उसे आप संबंधित बैंक में जाकर जमा करा सकते हैं. हालांकि, अगर संबंधित बैंक अधिकारी को इस बाबत कोई शक होगा तो वो रकम का ब्यौरा संबंधित उपभोक्ताओं से मांग सकता है. क्योंकि प्रत्येक बैंक के मैनेजर को कितने 2,000 रुपये के नोट बदले गए, किसके द्वारा बदले गए, इसकी पूरी रिपोर्ट बना कर तैयार करनी होगी. संबंधित बैंक अधिकारी को यह प्रतिदिन भेजनी होगी.

लोग जल्द से जल्द बदलना चाहते् हैं ₹2000 के नोट

बता दें कि, आरबीआई के 2,000 रुपये के नोट के संबंध में घोषणा करने के बाद इसको बदलने को लेकर लोग ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रहे हैं. वो जल्द से जल्द अपने 2,000 रुपये के नोट को बदलना चाहते हैं, ताकि इसे लेकर बाद में उन्हें कोई परेशानी ना हो.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 12:01 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें