
Woman Left Husband for Lover: प्यार, मोहब्बत ऐसी चीज़ें होती हैं, जो इंसान को कब-कहां किससे हो जाए, कहा ही नहीं जा सकता है. कई बार मोहब्बत के चक्कर में लोग ऐसे-ऐसे काम कर जाते हैं, जिसकी कल्पना भी करना मुश्किल होता है. कुछ ऐसा ही किया एक महिला ने, जो 18 साल छोटे प्रेमी के लिए अपनी 24 साल की बनी-बनाई शादी को तोड़ गई.
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना इंग्लैंड के इसेक्स की है. यहां रहने वाली 53 साल की एन जॉनसन (Ann Johnson) नाम की महिला को शादी के 24 साल के बाद अपनी शादी में प्यार की कमी महसूस हुई और वो अपने पति और बड़े-बड़े बेटों को छोड़कर एक 35 साल के शख्स के साथ भाग गई.
चिट्ठी छोड़कर प्रेमी के साथ भागी
महिला का कहना था कि वो अपने पति के साथ एक ही घर में रहती थी लेकिन उनका रिश्ता पति-पत्नी से ज्यादा फ्लैटमेट्स जैसा था. कहीं भी प्यार बाकी नहीं था. ऐसे में उसकी मुलाकात 35 साल के पॉल जॉन से ऑनलाइन हुई और वो उसे पसंद करने लगी. पहले उन्हें 18 साल के अंतर को लेकर संकोच होता था, लेकिन जब दोनों की पर्सनालिटी में काफी कुछ एक जैसा मिला, तो ये संकोच भी छूट गया. कुछ मुलाकातों के बाद एन आखिरकार अपने पति को एक चिट्ठी लिखकर घर से चली गईं.
पक्की उम्र में कर ली दूसरी शादी
वे बताती हैं कि उन्हें बहुत खुश थीं, लेकिन अपने पति को सब कुछ सामने नहीं बता सकती थीं. ऐसे में उन्होंने बिना कोई वजह बताए चिट्ठी लिखकर घर छोड़ दिया. जब उनके पति और बेटों को इसके बारे में पता चला तो वे करीब-करीब सदमे में आ गए. वहीं पॉल की मां भी पहले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पाईं क्योंकि वो एन से सिर्फ 9 साल ही बड़ी थीं लेकिन बाद में वे इसके लिए मान गईं. तलाक के बाद उन्होंने पॉल से शादी कर ली, लेकिन आज तक उनका परिवार इस सच को स्वीकार नहीं कर पाया है.
.
Tags: Ajab Gajab, Relationship, Viral news
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 11:00 IST









