जांजगीर में क्रोकोडायल पार्क के सामने सिलेंडर लीक से लगी भयंकर आग, ठेला जलकर राख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जांजगीर चांपा/लखेश्वर यादव. जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत कोटमीसोनार ग्राम के क्रोकोडाइल पार्क के सामने चाट गुपचुप के ठेले में सोमवार को आग लग गई. आग ठेले में रखे गैस सिलेंडर के लीक होने से लगी. देखते ही देखते आग की लपटों ने ठेले और वहां रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया. पूरा सामान जलकर खाक हो गई. क्रोकोडायल पार्क सोमवार को छुट्टी होने के कारण बंद रहता है, इसलिए बड़ी घटना टल गई.

ठेले के सांचालक मोहन थवाईत ने बताया कि वह कोटमीसोनार के ही निवासी हैं. क्रोकोडाइल पार्क के मेन गेट के सामने चाट गुपचुप व अन्य खाने पीने के सामान की दुकान लगते हैं. प्रतिदिन की तरह वह दुकान खोलकर ग्राहकों के लिए सामान बना रहा थे. इसी बीच ठेले में रखे गैस सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और आग लग गई. आग धीरे-धीरे ठेले और उसके आस-पास ग्राहकों के बैठने के लिए रखी कुर्सी, टेबल और छाया करने के लिए लगाए गए कपड़ों पर लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने ठेले में रखे सामान को जलाकर राख कर दिया. आस पास के घर से पानी डालकर लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पा लिया. इससे बड़ी घटना टल गई.

अकलतरा थाना प्रभारी उमेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटमीसोनार में क्रोकोडायल पार्क के सामने लगे ठेला गुमटी में गैस लीक की वजह से आग लग गई थी. जिसे दुकान में रखें सभी सामान जल गई है. कोई जनहानि नहीं हुई है. सोमवर को पार्क बंद रहता है, जिससे कोई बाहरी पर्यटक नहीं आए थे, तो भीड़ नहीं होने के कारण बड़ी घटना टल गई है.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 10:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें